Hindi News

indianarrative

Shinzo Abe Death: नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम Shinzo Abe, पूरी दुनिया में शोक की लहर

जापान के पूर्व पीएम Shinzo Abe नहीं रहे

Japan Ex PM Shinzo Abe Death: नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे। अस्पताल में उनका निधन हो गया है। आज सुबह उनपर हमला हुआ था, वो नारा शहर में भाषण दे रहे थे इसी दौरान पीछे से उनपर दो गोलियां दांगी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री की गोली मारकर हत्या की गई हो। इस घटना के बाद से सिर्फ जापान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक का माहौल है और लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे थे, लेकिन अब वो नहीं रहे।

शिंजो अबे जब भाषण दे रहे थे तो हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। गोली लगते ही शिंजो आबे बेहोश हो गए। उनके हृदय ने काम करना बंद कर दिया। जापान की पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

शिंजो अबे ने 2020 में पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं। वे जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी गुजरात व बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। गत वर्ष भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।