Hindi News

indianarrative

Putin के करीबी का बड़ा खुलासा, राष्ट्रपति ने संभाला मोर्चा- हर हाल में Ukraine जीतना टार्गेट

Maria Butina on War Said Putin in Action

Maria Butina on War: रूस को यूक्रेन पर हमला बोले 10 महीने हो चुके हैं और इतने दिनों में जो तबाही मची है उसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। यूक्रेन को फिर से पहले जैसा बनने में कम से कम 20 साल तो लगेंगे ही। जेलेंस्की को मिली पश्चिमी देशों के सपोर्ट ने इस जंग को इस कदर भड़काया ही पूरी यूक्रेन खंडहर बन गया। यूक्रेन के हर एक शहर में भारी तबाही मची हुई है। लेकिन, जेलेंस्की अब भी अपनी अकड़ में हैं। खैर इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक करीबी मारिया बुटिना (Maria Butina on War) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि, अब पुतिन एक्शन में आ गये हैं। उन्होंने खुद ये मोर्चा संभाल लिया है, रूस हर हाल में यूक्रेन को जीतकर रहेगा। ऐसे में यूक्रेन की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। क्योंकि, मारिया बुटिना (Maria Butina on War) का ये इशारा ऐसे समय में आया है जब रूस परमाणु हमले की चेतावनी दे रहा है।

पुतिन की करीबी बोली- जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल होगा परमाणु हथियार
राष्ट्रपति पुतिन की करीबी मारिया बुटिना ने कहा है कि अब पुतिन ने मोर्चा संभाल लिया है, हर कीमत पर रूस जीतकर रहेगा। साथ ही उन्होंने भारत पर भी भरोसा जताते हुए कहा कि इस वॉर को खत्म करने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि रूस पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करना चाहता लेकिन जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा के लिए सभी हथियार इस्तेमाल करेगा। इसके आगे बुटिना ने कहा कि, हमको पता है कि परमाणु हथियार का कब इस्तेमाल करना है। अमेरिकन या नाटो के परमाणु हथियारों पर रूस की नजर है। नाटो की एक-एक चाल हम समझ रहे हैं। भारत की बात सब सुनते हैं और इस युद्ध को ख़त्म कराने में भी भारत अहम भूमिका निभा सकता है।

यूक्रेन को घेकर हमला करने की तैयारी में रूस
वहीं, इस जंग के बीच ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया में बड़े बदलाव की बात कही है। उन्होंने कहा कि, अब न केवल रूस में बल्कि दुनिया भर में जो बड़े बदलाव हो रहे हैं, वो बेहतरी के लिए हैं। उन्होंने कहा कि, रूसी संघ में बड़े बदलाव हो रहे हैं और पूरी दुनिया भी बदलाव के दौर से गुजर रही है। उनका मानना है कि, ये बदलाव बेहतरी के लिए हैं। उधर ये भी खबरें तेज होने लगी हैं कि, बेलारूस के रास्ते पुतिन यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में हैं। क्योंकि, ऐसी खबरों हैं कि, पुतिन की मौजूदगी में बेलारूस जंग का ऐलान करेगा और यूक्रेन सीमा के करीब बड़ी संख्या में उसके सैनिक हमला करने के लिए तैयार बैठे हैं। पुतिन बेलारूस की राजधानी मिंस्क में अपने समकक्ष एलेक्जेंडर लुकाशेंको से मिलेंगे। दोनों के बीच अतंर्राष्ट्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले सितंबर में लुकाशेंको और पुतिन के बीच मुलाकात हुई थी। दोनों देशों के बीच बॉर्डर पर कॉम्बाइंड आर्मी तैयार करने पर सहमति बनी थी। बेलारूस में करीब 20 हजार रूसी सैनिक मौजूद हैं। जो ऑर्डर मिलते ही यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार बैठे हैं।

यह भी पढ़ें- Putin को फिर सताई दोस्त PM Modi की याद,इस खास वजह से रूस के राष्ट्रपति ने किया फोन