अंतर्राष्ट्रीय

Pak वैज्ञानिकों को मौलवी ने दिखाया आईना,कहा -भारत के वैज्ञानिक चाँद पर पहुंच गए,पाकिस्तानी साइंटिस्ट सुई तक नहीं बना सकते।

पाकिस्तान के एक मौलवी ने भारतीय साइंटिस्टों की जमकर तारीफ की है। मौलवी ने कहा कि भारत वैज्ञानिकों की वजह से चाँद पर पहुंच गया,लेकिन Pak वैज्ञानिक एक सुई तक नहीं बना सकते हैं। पाकिस्तान के इस मौलवी ने अपने ही देश के वैज्ञानिकों को खूब लताड़ा और आईना दिखाने का काम किया है।

पाकिस्तान के मौलवी इब्तिसाम इलाही जहीर ने अपने देश के वैज्ञानिकों को नकारा तक कह दिया, उन्होंने कहा कि Pak वैज्ञानिक इतने नाकारा हैं कि वो एक सुई तक नहीं बना सकते हैं। वहीं मौलवी इलाही जहीर ने भारतीय वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की है। जिसके बाद भारत के लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि भारत समेत पूरी दुनिया चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर काफी खुश है। दुनिया भर में अंतरिक्ष में भारत की इस उपलब्धि की तारीफ हो रही है और भारतीय वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई जा रही है। अब पाकिस्‍तान के एक मौलवी ने भी भारत के वैज्ञानिकों को शाबाशी दी है।

पाकिस्तानी वैज्ञानिक एक सुई तक नहीं बना सकते-मौलाना

उन्‍होंने कहा है कि भारत अपने वैज्ञानिकों की वजह से चाँद पर पहुंच गया है, वहीं Pakistan के वैज्ञानिक एक सुई तक नहीं बना सकते हैं। मौलवी का यह वीडियो आने के बाद भारत में भी लोग भी इस प्रोग्रेसिव मौलवी की तारीफ में कसीदे लिख रहे हैं। वहीं लोग कहने लहे हैं कि Pak मौलवी ने अपने देश के वैज्ञानिकों को आईना दिखाने का काम किया है।

पाकिस्तानी वैज्ञानिक नकारा-मौलवी

पाकिस्तान के एक मौलवी इब्तिसाम इलाही जहीर ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की कामयाबी को लेकर जहां भारतीय वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की है,वहीं उन्होंने पाकिस्तानी साइंटिस्टों की जमकर आलोचना की है। उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में पाकिस्तान के नाकामी के लिए अपने देश के वैज्ञानिकों को जिम्मेदार ठहराया है। एक वीडियो में जहीर को कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत ने अपने वैज्ञानिकों की वजह से अपने चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 में इतनी बड़ी सफलता हासिल है।

‘दुसरे देशों में पंडितों,पादरियों या मौलानाओं ने नहीं चाँद पर पहुंचाया’

इतना ही नहीं Pak मौलवी जहीर ने इस वीडियो में कहा, ‘क्‍या भारत को हिंदू पंडितों नें चाँद पर पहुंचाया या अमेरिका अपने पादरियों की वजह से चाँद तक पहुंचा। भारत आज अगर चाँद पर है तो अपने वैज्ञानिकों की वजह से है। और पाकिस्‍तान के वैज्ञानिक एक सुई तक नहीं बना सकते हैं इतने नाकारा हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी धर्मनिरपेक्षों और उदारवादियों के इस तर्क को खारिज कर दिया कि इस्लाम पाकिस्तान की वैज्ञानिक प्रगति में बाधा हैं।

मौलवी इब्तिसाम इलाही जहीर कौन हैं?

दरअसल, मौलवी इलाही जहीर एक आलोचक को जवाब दे रहे थे। आलोचक ने कहा था कि पाकिस्तान के बुरे हालतों के जिम्मेदार इस्‍लामिक नीतियां है। मौलवी जहीर वर्तमान में मरकजी जमीयत अहल ए हदीस के मुख्य आयोजक और कुरान ओ सुन्नत मूवमेंट पाकिस्तान के अध्यक्ष हैं। इससे पहले भी उनके कई बयान काफी सुर्खियों में रहा है।

यह भी पढ़ें-सरे में “जनमत संग्रह” से भारत-कनाडा संबंध में गिरावट

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago