अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान इन मुस्लिमों के लिए बना नरक! मस्जिद तोडने के साथ कब्रों को नहीं छोड़ रहे कट्टरपंथी

पाकिस्तान (pakistan) को एक ऐसी सोच के साथ बनाया गया था कि यहां मुस्लिम रहेंगे। लेकिन पाकिस्तान का अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय लगातार हमलों का शिकार हो रहा है। अहमदियों का कहना है कि लगातार उनके प्रार्थना स्थलों और कब्रिस्तानों को हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। ये सारे हमले सुनियोजित ढंग से किए जा रहे हैं। समुदाय के प्रवक्ता अमीर महमूद ने मंगलवार को कहा कि हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक महमूद ने कहा कि पिछले हफ्ते पंजाब के दस्का शहर में कम से कम 74 कब्रों को तोड़ दिया गया। वहीं लाहौर के करीब अहमदियों के प्रार्थना स्थल की मीनारों को तोड़ दिया गया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर मीनारों को तोड़ने का आरोप लगाया।

खुद को मुस्लिम बताते हैं अहमदिया

पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोग 5 लाख की संख्या में हैं। अहमदी एक धार्मिक अल्पसंख्यक हैं। यह खुद को मुस्लिम मानते हैं। लेकिन पाकिस्तान ने संविधान संशोधन के जरिए इन्हें गैर मुस्लिम घोषित किया था। बाद में सैनिक तानाशाह जिया उल-हक ने अहमदियों को खुद को मुस्लिम बताने से रोक दिया था। इसके साथ उनके ऊपर इस्लामी आस्था के प्रतीकों को सार्वजनिक रूप से दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया। जैसे वह अपने प्रार्थना स्थलों पर मीनार नहीं बना सकते।

ये भी पढ़े: China के गुस्से से घबराया Pakistan! चीनी नागरिकों पर हमले से जिनपिंग सरकार आगबबूला, CPEC पर उठाया बड़ा कदम

जनवरी से 34 हमले हुए

पाकिस्तान के ह्यूमन राइट्स कमीनशन ने कहा कि जनवरी से 34 हमले पाकिस्तान में हुए हैं। वही अहमदियों की ओर से इकट्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2022 से कम से कम तीन लोगों को आस्था के कारण मारा गया। जबकि 108 लोगों पर धार्मिक मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल कम से कम 14 प्रार्थनास्थलों और 197 कब्रों को नष्ट किया गया। एक शख्स ने कहा कि डास्का में उसके पूर्वज आजादी से पहले रहते हैं। तब यहां दो लाख लोग थे। लेकिन अब सिर्फ 200 घर बचे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago