Hindi News

indianarrative

Pakistan की सीमा हैदर को भारत में मिला प्यार,और India के हामिद संग जानवरों सा बर्ताव!

Pakistan की सीमा हैदर को भारत में मिला प्यार,और India के हामिद संग जानवरों सा बर्ताव!

Pakistan की सीमा हैदर को भारत में जो प्यार मिला और यहां की मीडिया जिस तरह सीमा हैदर को सिर आंखों पर बैठा लिया उससे साफ जाहिर होता है कि भारत (India) वालों का दिल कितना साफ है। सीमा हैदर की तरह ही एक कहानी भारत के हामिद निहाल अंसारी की भी है जो काफी डरावनी और रूह कंपा देने वाला है।

हामिद निहाल संग जानवरों सा बर्ताव

आज से तकरीबन 11 साल पहले यानी 2012 में भारत का हामिद पाकिस्तान के किसी लड़की के प्यार को पाने के लिए सरहद के उस पार चला जाता है ,लेकिन उसकी बदकिस्मती देखिए कि जासूसी के केस में उसे प्रताड़ना का दंश झेलना पड़ रहा है। पाकिस्तान में हामिद के साथ जानवरों सा बर्ताव किया जाता है।

प्यार पाने के लिए गए पाकिस्तान

सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आती है और पबजी पर मिले अपने प्यार के लिए उसने भारत के सचिन से शादी भी कर ली। लेकिन पाकिस्तानी जेल में बंद हामिद निहाल अंसारी भी अपने प्यार को पाने के लिए साल 2012 में पाकिस्तान पहुंचे थे।फेसबुक के जरिए हामिद को किसी पाकिस्तानी लड़की से प्यार हुआ और अपनी प्यार के खातिर हामिद पाकिस्तान पहुंच गए। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उसकी किस्मत सीमा सरीखे नहीं बल्कि पाकिस्तानी आर्मी उसे भारत का जासूस बनाकर उसे सलाखों के पीछे डाल देगा।

2018 में हुई हामिद की रिहाई

दिसंबर 2018 में जब भारत के अमृतसर और पाकिस्‍तान के लाहौर में सर्दियों का आगाज हो चुका था तो उस समय वाघा-अटारी बॉर्डर के माहौल में काफी गर्मी थी। छह साल पाकिस्‍तान की जेल में बंद रहने के बाद भारतीय नागरिक हामिद निहाल अंसारी की वापसी हो रही थी।

21 दिसंबर 2018 को वतन वापसी

21 दिसंबर 2018 को हामिद, पेशावर की सेंट्रल जेल से अपने वतन हिंदुस्‍तान वापस लौटे थे। हामिद की कहानी आज आपको इसलिए जानना जरूरी है क्‍योंकि इस समय भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही जगहों पर सीमा हैदर खबरों में छाई हुई है। जहां सीमा को भारत में अपना प्‍यार और अपनापन मिला तो वहीं हामिद के साथ सीमा के मुल्‍क में जानवरों सा बर्ताव किया गया था। बड़ी मुश्किल से हामिद की रिहाई हो सकी थी।

सोशल मीडिया के जरिए हुआ था प्यार

हामिद निहाल अंसारी मुंबई के रहने और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। साल 2012 में उन्‍हें एक लड़की से फेसबुक पर प्‍यार हो गया था। हामिद की उम्र उस समय 27 साल थी। वह अपने प्‍यार को पाने के लिए अफगानिस्‍तान के रास्‍ते पाकिस्‍तान में दाखिल हुए थे।

अपने प्यार की मदद के लिए गए थे पाकिस्तान

हामिद को लेकर पाकिस्‍तान का कहना था कि हामिद जाली आईडी कार्ड के जरिए देश में दाखिल हुए थे। हामिद ने बताया था कि जिस लड़की से वह फेसबुक पर मिले वह उसकी मदद के लिए पाकिस्‍तान गए थे। उस लड़की की शादी जबरन कराई जा रही थी और उसने उनसे मदद मांगी थी।

पाकिस्तान ने जासूसी के केस में पेशावर जेल में जाल दिया

इधर हामिद अंसारी वीजा पाने के लिए पूरी कोशिश करने लगे। इस दौरान हामिद को कुछ लोगों से दोस्ती हुई ,और वो लोग पाकिस्‍तानी निकले। पाकिस्‍तान ने हामिद पर जासूसी का आरोप लगाया था। साल 2012 में हामिद को कोहट से गिरफ्तार किया जो खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां प्रांत का एक शहर है। इसके बाद उन्‍हें पेशावर जेल में डाल दिया गया।

मिलिट्री कोर्ट ने हामिद को सुनाई सजा

कोहट से हामिद को पेशावर शिफ्ट किया गया जब उनकी फेसबुक फ्रेंड ने उनके साथ रिलेशनशिप की बात मान ली। 15 दिसंबर 2015 को मिलिट्री कोर्ट ने हामिद को सजा सुनाई थी। हामिद पर दो बार जेल में हमला भी हुआ। भारत ने पाकिस्‍तान से 96 बार मौखिक रूप से हामिद के लिए काउंसलर एक्‍सेस मांगा तो 50 से ज्‍यादा बार लिखित तौर पर काउंसलर एक्‍सेस की मांग की गई थी।

14 महीने बाद हामिद के माता-पिता को खबर हुई की उसका बेटा पाक जेल में है

14 महीने बाद हामिद के माता-पिता को इस बात की खबर मिली थी कि उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हामिद का केस पाकिस्‍तान के मशहूर वकील काजी मोहम्‍मद अनवर ने लड़ा था। हामिद को तीन साल तक पेशावर की जेल में अंडरग्राउंड सेल में रखा गया था।

हामिद को किया गया टार्चर

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्‍यू में हामिद ने अपनी आपबीती सुनाई ,उसने कहा कि पाकिस्तान में उसके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है,उसे टार्चर किया जा रहा है। एक बार को तो हामिद को लगने लगा था कि वह अब कभी घर नहीं जा पाएंगे।

शरीर पर लग जाते थे कीड़े

हामिद के मुताबिक कुछ दिनो के लिए उन्हें अंडरग्राउंड सेल में रखा गया था,जहां हमेशा अंधेरा छाया रहता था। इस अंडरग्राउंड सेल में हामिद को दिन-रात का पता नहीं चल पाता था। दिन में उन्‍हें एक बार ही वॉशरूम जाने की इजाजत होती थी और ए‍क मिनट से ज्‍यादा वह, वहां पर रुक नहीं सकते थे। सिर्फ जिंदा रहने के लिए खाना दिया जाता था जिससे उनका पेट भी नहीं भर पाता था।

हामिद पर नहीं पसीजा पुलिस का दिल

प्रताड़ना इतना कि हामिद को गर्मी के मौसम में भी नहाने नहीं दिया जाता था। हामिद ने बताया था कि एक बार तो उनके शरीर पर कीड़े तक लग चुके थे। एक बार तो उन्‍हें इतनी बेदर्दी से टॉर्चर किया गया कि उनकी बाईं आंख ही खराब हो गई। वह इस टॉर्चर की वजह से गिर जाते और कभी- कभी खून की उल्‍टी तक करने लगते थे। लेकिन पाकिस्‍तान की पुलिस का दिल नहीं पसीजता था।

यह भी पढ़ें-नई जंग शुरू! यूक्रेन के बाद अब रूस से होगा इस देश का युद्ध, पुतिन की गिरफ्तारी तय?