Hindi News

indianarrative

French अख़बार को दिए साक्षात्कार में PM Modi ने कहा-ग्लोबल साउथ और नॉर्थ के बीच पुल बना भारत।

फ्रांस दौरे पर PM Modi

Prime Minister Modi (PM Modi)फ्रांस दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी उनके साथ रात्रिभोज भी करेंगे।

पीएम मोदी (PM Modi) ने फ्रांसीसी अख़बार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत के बिना दुनिया का विकास मुमकीन नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरे के बाद भारत औऱ फ्रांस के संबंध और बेहतर होंगे।

भारत एक सेतु का काम कर सकता है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि- “मैं भारत को उस मजबूत कंधों के रूप में देख रहा हूं जिसके तहत अगर ग्लोबल साउथ को ऊंची छलांग लगानी है,तो ऐसे में भारत उसके लिए वह कंधा बन सकता है,जिससे वो आगे भड़ सकता है।ग्लोबल साउथ, ग्लोबल नॉर्थ के साथ भी अपना संबंध अच्छा बना सकता है,औऱ ऐसे में भारत एक सेतु का काम कर सकता है। इसलिए लगता है कि हमें इस कंधे यानी पुल को मजबूत करने की जरूरत है,ताकि उत्तर औऱ दक्षिण के बीच संबंध मजबूत बनें और इससे ग्लोबल साउथ खुद मजबूत बन सकता है।“

यह भी पढ़ें-US के पीछे आंख मूंदकर चलने की जगह अपनी हालत देखे भारत! चीन क्यों बांट रहा मुफ्त का ज्ञान?