Hindi News

indianarrative

ऐसे कैसे मजबूत होगा US का India के साथ रिश्ता! भारतीय अमेरिकी सांसद को धमकी

Pramila Jayapal

Pramila Jayapal: अमेरिका और भारत के बीच पिछले कुछ सालों में दोस्ती और भी ज्यादा गहरी हुई है। दोनों देशों ने एक दूसरे के साथ कई क्षेत्रों में हाथ मिलाया है। अमेरिका की दिली-तमन्ना है रूस वाली जगह लेने की। पिछले समय रूस-यूक्रेन पर भारत के रूख पर अमेरिका ने कहा भी था कि, उसका रूस जितना भारत संग संबंध होता तो आज नजारा कुछ और होता। खैर, एक ओर तो जो बाइडन भारत संग रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पीएण मोदी को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। लेकिन, दूसरी ओर अमेरिका में पिछले कुछ समय से भारतीयों के ऊपर हमले बढ़ने लगे हैं। अब तो एक भारतीय अमेरिकी सांसद (Pramila Jayapal) तक को धमकी भरा मैसेज मिला है कि, भारत वापस लौट जाओ। ये भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) हैं। जिन्हें एक पुरुष ने उन्हें फोन पर आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेश भेजे हैं तथा उन्हें भारत लौटने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें- PM Modi के नाम पर ट्रंप लड़ेंगे US 2024 चुनाव! बताया सबसे अच्छा दोस्त

चेन्नई में जन्मी जयपाल ने बृहस्पतिवार को पांच ऐसे ऑडियो संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा किया। इस संदेश के उन हिस्सों को संपादित किया गया है, जिनमें अश्लील और अभद्र बातें की गई हैं। इस संदेश में सुना जा सकता है कि एक पुरुष जयपाल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है और उन्हें अपने मूल देश भारत वापस जाने को कह रहा है।

जयपाल (55) पहली भारतीय अमेरिकी सांसद हैं, जिन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिएटल का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने ट्वीट किया कि, मैंने यहां ऐसा करने (संदेश साझा करने का) का विकल्प चुना, क्योंकि हम हिंसा को हमारे लिए नई आम बात के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। हम उस नस्लवाद और लिंगवाद को भी स्वीकार नहीं कर सकते जो इस हिंसा में अंतर्निहित है और इसे प्रोत्साहित करता है।

यह भी पढ़ें- Japan-भारत ने उड़ाई चीन की नींद-दोनों मिलकर हवा में दिखाएंगे अपनी ताकत

बता दें कि, हाल के समय में अमेरिका में रह रहे भारतीयों पर हमले बढ़ने लगे हैं। कुछ समय पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक महिला भारतीय महिलाओं पर हमला करती है। गाली गलौज के साथ जान से मारने की भी धमकी देती है। इस वीडियो के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा था। एक ओर जहां अमेरिका-भारत संग रिश्ते मजबूत कर रहा है तो वहीं, भारतीयों के साथ इस तरह का व्यवहार दोनों की संबंध में खलन डाल सकते हैं।