Hindi News

indianarrative

Putin जंग खत्म करने के मूड में नहीं! अब यहां पर शुरू किया ‘हाहाकारी’ युद्धाभ्यास

नौसैनिक अभ्यास की निगरानी खुद राष्ट्रपति पुतिन कर रहे हैं

रूस (Russia) और यूक्रेना के बीच स्थिति इस वक्त चरम पर पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच किसी भी वक्त जंग शुरू हो सकती है। रूस ने भारी मात्रा में अपनी सेनाओं को यूक्रेन की सीमा पर तैनात कर रखा है। इसके साथ ही रूस ने यूक्रेन को चारो ओर से घेर रखा है। दरअसल, रूस ने प्रशांत महासागर में एक बड़ा नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस नौसैनिक अभ्यास की निगरानी खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) कर रहे हैं। इस दौरान रूसी नौसेना ने सोमवार को बड़े पैमाने पर नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत की। इस युद्धाभ्यास में पूरी रूसी प्रशांत बेड़े को शामिल किया गया है।

पुतिन ने रूसी नौसेना की तारीफ की

पुतिन ने नौसैनिक अभ्यास को लेकर रूसी नौसेना की जमकर तारीफ की है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने पुतिन को युद्धाभ्यास के बारे में पूरी जानकारी दी है रूसी रक्षा मंत्री शोइगू के साथ सोमवार की बैठक के दौरान बोलते हुए पुतिन ने नौसेना के उच्च स्तरीय प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि इसी तरह के अभ्यास अन्य क्षेत्रों में आयोजित किए जाने चाहिए।

ये भी पढ़े: हो गई जंग की शुरुआत, Ukraine में घुसने लगी Russian Army, इस शहर की ओर जाते दिखें भारी मात्रा में टैंक

इस नौसैनिक अभ्यास के दौरान रूस के परमाणु हमला करने में सक्षम स्ट्रैटजिक बमवर्षक विमानों ने दुश्मन के जहाजों के खिलाफ नकली हमले का अभ्यास किया। यह युद्धाभ्यास यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के साथ जारी तनाव के बीच हो रहा है। वैसे माना यह भी जा रहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस युद्धाभ्यास के जरिए शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं।

बताते चले, इस युद्धाभ्यास में रूसी नौसेना के 167 युद्धपोत 12 पनडुब्बियां, 89 लड़ाकू विमान और 25000 नौसैनिक हिस्सा ले रहे हैं। फ़िलहाल अब मिसाइल लॉन्च और तोपखाने की गोलीबारी के लिए प्रशांत महासागर से जुड़े कई क्षेत्रों में समुद्री यातायात को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।