Hindi News

indianarrative

भारत की तरक्की से गदगद हुए रूसी राष्ट्रपति Putin, मेक इन इंडिया के हुए कायल

पीएम मोदी के फैन हुए पुतिन

आज भारत की बातें दुनिया में मायने रखती हैं। भारत जो भी बोलता है जो भी कदम उठाता है उसपर दुनिया गौर करती है। ब़डे से बड़े देशों के साथ इंडिया कंधा मिलाकर चल रहा है। हर एक देश भारत से जुड़ना चाहते हैं, रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं। आज वो समय है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम सबसे ज्यादा तवज्जों दे रहे हैं। आधुनिकता की ओर बढ़ते भारत के साथ अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस से लेकर हर बड़े देश अपने रिश्ते मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस बीच अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को दोस्त बताते हुए जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारत के मेक इन इंडिया इनिशिएटिव को भी जमकर सराहा है। रूस में आयोजित एक आर्थिक सम्मेलन में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि हमारे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ साल पहले मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट को लॉन्च किया था। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर लगे प्रतिबंधों पर बोलते हुए कहा कि इसका कोई भी असर रूसी बाजार पर नहीं हुआ है।

पुतिन ने पीएम मोदी और भारत पर क्या कहा

पुतिन (Putin) ने कहा कि भारत में हमारे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ साल पहले एक कॉन्सेप्ट लेकर आए। उन्होंने मेक इन इंडिया को पेश किया। और आप जानते हैं कि मेड इन इंडिया का भारत की अर्थव्यवस्था के लिए वास्तव में बहुत लाभकारी साबित हुई। पुतिन ने कहा कि जो आविष्कार किया गया है उसकी कॉपी करने में कोई पाप नहीं है, चाहे वह हमने नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों ने किया हो। यह बहुत अच्छी तरह से काम करता है।

ये भी पढ़े: Putin को फिर सताई दोस्त PM Modi की याद,इस खास वजह से रूस के राष्ट्रपति ने किया फोन

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि विदेशी कंपनियों के बाहर निकलने और पश्चिमी प्रतिबंध लगाने के बाद रूसी बाजार में गिरावट नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के कारण विपरीत प्रभाव पड़ा पुतिन (Putin) ने कहा कि जैसा कि मैंने पहले ही कहा है, और एक से अधिक बार कहा है, प्रतिबंधों के कारण या पश्चिमी कंपनियों के अस्तित्व के कारण, दुनिया ढह नहीं गई। इसके अलावा, रूसी उद्यमियों के लिए अवसर कई गुना बढ़ गए हैं।

पश्चिमी कंपनियों को वापस रूस आने का दिया न्यौता

जून की शुरुआत में SPIEF 2023 में बोलते हुए, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। अगर विदेशी कंपनियां देश में लौटने की इच्छुक हैं – तो उनका स्वागत है। हालांकि, पुतिन ने कहा कि रूस भविष्य में अपने कुछ पश्चिमी साझेदारों के व्यवहार की ख़ासियत को निश्चित रूप से ध्यान में रखेगा।