Hindi News

indianarrative

US-NATO पर जमकर बरसे पुतिन, बोले- आने वाला भविष्य तो भारत का ही होगा

Russia India Relationship President Putin Praise Narendra Modi

Putin on Indian Foreign Policy: भारत के विदेश नीति (India Foreign Policy) की पूरी दुनिया में चर्चा होती है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तो कई बार भारतीय विदेश नीति की तारीफ कर चुके हैं। अमेरिका से लेकर बाकी के भी बड़े देश ये मानते हैं कि भारत की विदेश नीति काफी बेहतर है। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी भारत के विदेश नीति (Putin on Indian Foreign Policy) की जमकर तारीफ की है। दरअसल, रूस और यूक्रेन जंग के बीच जब पूरी दुनिया पर अमेरिका का दबदबा था तो यह पूरे विश्व ने देखा की कैसे भारत ने अपना स्टैंड लिया और अपनी बातों को रखा। बस यहीं से भारत के विदेश नीति की पूरी दुनिया में जमकर तारीफ होने शुरू हो गई। अब पुतिन ने अपने दोस्ती नरेंद्र मोदी (Putin and PM Modi) की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सच्चा देशभक्त बताया है। पुतिन ने कहा है कि, पीएम मोदी उन लोगों में से एक हैं जो अपने देश के हित के लिए स्वतंत्र विदेश नीति (Putin on Indian Foreign Policy) को चुनने का दम रखते हैं। पुतिन ने कहा कि, दशकों से भारत और रूस के बीच विशेष संबंध विकसित हुए हैं। दोनों देशों के बीच कोई भी बचा हुआ मुद्दा नहीं है।

यह भी पढ़ें- Putin की जाल में फंस गया America! खाली करना पड़ रहा अरबों का खजाना

पीएम मोदी सच्चे देशभक्त- पुतिन
मॉस्को में वल्दाई डिस्कशन क्लब की 19वीं वार्षिक बैठक में पुतिन ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि, भारत ने ब्रिटेन के उपनिवेश से आधुनिक राज्य बनने के बीच जबरदस्त प्रगति की है। इसने ऐसे विकास किए हैं जो भारत के लिए सम्मान और प्रशंसा का कारण बनते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में बहुत कुछ किया गया है। स्वाभाविक रूप से वह एक देशभक्त हैं। मेक इन इंडिया के लिए उनका विचार आर्थिक और नैतिक दोनों रूप से मायने रखता है।

भविष्य भारत का है
इसके आगे व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि, भविष्य भारत का है। उन्होंने कहा कि, इसे सबसे बड़ा लोकतंत्र होने पर गर्व हो सकता है और हमारे बीच एक विशेष रिश्ता है। हमारे बीच घनिष्ठ संबंध हैं। पुतिन ने रक्षा साझेदारी और बढ़ते व्यापारिक संबंधों का भी जिक्र किया। पुतिन ने कहा, हमारे बीच व्यापार में बहुत वृद्धि हुई है। पीएम मोदी ने मुझसे भारत के लिए उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कहा और इसमें 7.6 गुना की वृद्धि हुई है। कृषि से जुड़ा व्यापार लगभग दोगुना हो गया है।

यह भी पढ़ें- Russia के इस हथियार ने पूरे यूक्रेन में मचाई तबाही- बौखला उठा अमेरिका

किसी के भी दबाव में नीं आया भारत
पुतिन ने आगे कहा कि, पीएम मोदी उन लोगों में से एक हैं जो स्वतंत्र विदेश नीति का संचालन करने में सक्षम हैं। वह भारतीय लोगों के लिए एक आइसब्रेकर की तरह है। भारत किसी के दबाव में नहीं आया। मुझे यकीन है कि भविष्य में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी। इसी दौरान पुतिन ने पश्चिमी देशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, वे दुनिया पर हावी होने की उम्मीद में एक ‘खतरनाक और खूनी खेल’ खेल रहे हैं।