अंतर्राष्ट्रीय

पुतिन ने ताकत दिखाई, दुनिया थर्राई! 30 नए युद्धपोतों को शामिल करने का ऐलान

यूक्रेन में चल रही भीषण जंग के बीच रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन (putin) ने रूसी नौसेना की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी नौसेना के महाव‍िनाशक युद्धपोतों और परमाणु हथियारों से लैस सबमरीन का दुनिया के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही ऐलान किया कि इस साल 30 नए युद्धपोतों को शामिल किया जाएगा। रूसी युद्धपोतों की इस वार्षिक परेड के दौरान अफ्रीकी देशों के नेता भी मौजूद थे।

रूस ने यह परेड फ‍िनलैंड की खाड़ी और सेंट पीटर्सबर्ग में नेवा नदी पर आयोजित किया गया। इसके अलावा रूसी जमीन पर 3000 नौसैनिकों ने परेड में हिस्‍सा लिया। पुतिन के साथ इस परेड में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और नेवी चीफ एडमिरल निकोलाई येवमेनोव भी हिस्‍सा लिया। पुतिन ने अपने भाषण से पहले कई युद्धपोतों का निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़े: Ukraine का होगा खेल खत्म? क्लस्टर बम का जवाब देने को तैयार Putin, रण भूमि में आए नए हथियार

रूसी नौसेना ने यूक्रेन में निभाई अहम भूमिका

रूसी राष्‍ट्रपति ने कहा कि रूस सतत तरीके से हमारी नौसेना की क्षमता को बढ़ा रहा है। इस साल अकेले 30 नए युद्धपोतों को शामिल किया जाएगा। उन्‍होंने अपने भाषण में यूक्रेन में चल रहे ‘व‍िशेष सैन्‍य अभियान’ का कोई जिक्र नहीं किया। इस परेड के दौरान अफ्रीकी देशों के 4 राष्‍ट्राध्‍यक्ष शामिल थे। इसके अलावा 5 अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। रूस ने यह शक्ति प्रदर्शन ऐसे समय पर किया है ज‍ब यूक्रेन में चल रहा युद्ध दूसरे साल में प्रवेश कर गया है। वहीं रूस की सेना ने रविवार को मास्‍को के पास यूक्रेन के 3 ड्रोन को मार गिराया था। यूक्रेन युद्ध में रूस की नौसेना ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। रूस ने युद्धपोतों और सबमरीन से दागी जाने वाली क्रूज मिसाइलों की मदद से यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। यूक्रेन का नाम लिए बिना ही पुतिन ने रूसी नौसैनिकों की वीरता की तारीफ की।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago