Hindi News

indianarrative

अमेरिका-NATO को Putin की खुली धमकी, बोलें- एक बार नो-फ्लाई जोन लागू करके देखो… दुनिया भुगतेगी विनाशकारी नतीजे

Putin ने नो-फ्लाई जोन लागू करने वाले देशों को दी धमकी

अमेरिका, नाटो संग पूरा पश्चिमी देश इस वक्त रूस को यूक्रेन पर हमले करने से रोकने पर लगा हुआ है। जिसके लिए कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहा है लेकिन, रूस ने पहले ही कहा था कि यूक्रेन ने लोगों का जिना हराम कर रखा है और वो उसपर काबू करके ही रहेगा। इधर पश्चिमी देशों यूक्रेन को नाटो में शामिल करने पर लगे हुए थे जिसके बाद वो रूस को कमजोर करने की चाल चलते। लेकिन इससे पहले ही पुतिन ने अपनी चाल चल कर अमेरिका सहीत इन देशों के मंसूबों पर पानी पेर दिया। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया (खासकर पश्चिमी देशों) को चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी देश जो यूक्रेन में नो-प्लाई जोन लागू करेगा उसे विनाशकारी नतीजे भुगतने होंगे।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कोई भी देश जो यूक्रेन में नो-फ्लाई जोन लागू करेगा। उसे हम युद्ध में शामिल देश के तौर पर देखेंगे। एयरोफ्लोट के कर्मचारियों के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि इस दिशा में किसी भी आंदोलन को हमारे द्वारा सशस्त्र संघर्ष में भागीदारी के रूप में माना जाएगा। उन्होंने कहा कि नो-फ्लाई जोन लागू करने से न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया के लिए भारी और विनाशकारी नतीजे होंगे।

ऐसी अफवाहें आ रही थी कि रूस में पुतिन मार्शल लॉ घोषित करने वाले हैं जिसे उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, मॉर्शल लॉ उन्हीं जगहों पर लागू किया जाएगा, जहां पर ज्यादा विरोध देखने को मिलेगा। हमें अभी तक इस तरह के हालात देखने को नहीं मिले हैं और मुझे उम्मीद है कि ऐसा देखने को भी नहीं मिलेगा।