अंतर्राष्ट्रीय

धरती पर महाविनाश का प्लेन! बेहद खतरनाक है परमाणु तबाही वाला पुतिन का ‘Doomsday Plane’, जाने खासियत

डूम्सडे (Doomsday Plane) का मतलब होता है कयामत का दिन। नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डूम्सडे प्लेन मतलब ऐसा प्लेन जो कयामत के दिन के लिए बनाया गया है। हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर हुए परमाणु हमलों का उदाहरण हमारे सामने है जिससे ये पता चलता है कि परमाणु हमले का अंजाम कयामत से कम नहीं होता। डूम्सडे प्लेन किसी भी प्लेन का आधिकारिक नाम नहीं है।

ब्रिटिश वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने नाटो सीमा पर रूसी डूम्सडे प्लेन को इंटरसेप्ट किया है। पुतिन का यह खास विमान बाल्टिक सागर के ऊपर किसी अज्ञात मिशन पर उड़ान भर रहा था। इस रूसी डूम्सडे विमान (Doomsday Plane) ने कलिनिनग्राद से उड़ान भरी थी। कलिनिनग्राद में रूसी परमाणु मिसाइलों का बड़ा ठिकाना और रूसी नौसेना के उत्तरी कमान का मुख्यालय भी है। इसी दौरान बाल्टिक सागर के ऊपर ब्रिटिश टाइफून लड़ाकू विमानों ने रूसी डूम्सडे प्लेन को घेर लिया। पुतिन ने इस विमान का निर्माण आपातकालीन परिस्थितियों में परमाणु हमले का आदेश जारी करने के लिए कराया है। रूसी डूम्सडे विमान (Doomsday Plane) टुपोलेव 214 को अपग्रेड कर बनाया गया है। ब्रिटिश टाइफून लड़ाकू विमान एस्टोनिया में नाटो मिशन के हिस्से के रूप में तैनात हैं।

रूसी डूम्सडे विमान में कौन सवार था

अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि इस विमान में कौन सवार था। हालांकि, एक सूत्र ने बताया है कि इस खास रूसी विमान का उपयोग केवल महत्वपूर्ण लोग ही करते हैं। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि इसमें पुतिन या उनके शीर्ष सैन्य अधिकारियों में से कोई एक हो सकता है। डूम्सडे विमान की उड़ान को तब देखा गया है, जब अगले हफ्ते नाटो देश लिथुआनिया की राजधानी विनियस में नाटो शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं। नाटो ने कहा कि उसने पोलैंड और लिथुआनिया की सीमा पर मौजूद कलिनिनग्राद से आने-जाने वाली वीआईपी उड़ानों में वृद्धि देखी है।

जाने खासियत

रूसी डूम्सडे प्लेन (Doomsday Plane) को तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति में राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। अगर परमाणु युद्ध छिड़ जाता है तो यह विमान एक उड़ता-फिरता कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के रूप में काम कर सकता है। इसे आसमान में दूसरा क्रेमलिन भी कहा जाता है, जहां से व्लादिमीर पुतिन रूस पर शासन करना जारी रख सकते हैं। इस विमान को सबसे पहले सोवियत काल में बनाया गया था। यह विमान दो मिग-29 लड़ाकू विमानों के साथ-साथ टीयू-96 बेयर और टीयू-160 व्हाइट स्वान बमवर्षक विमानों को कंट्रोल कर सकता है। टीयू-214 एसआर विमान को अपग्रेड कर बनाए गए इस डूम्सडे प्लेन में कम्युनिकेशन के लिए कई अत्याधुनिक रडार, एंटीना और दूसरे उपकरण लगे हुए हैं। इस विमान के नीचे के हिस्से में दो पॉड लगाए गए हैं, जो उपकरणों को अतिरिक्त ऊर्जा की आपूर्ति कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कंगाल पकिस्तान का होगा और बुरा हाल! पहले खज़ाना खत्म और अब हथियार, 250 Fighter Jet हुए कबाड़

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago