Hindi News

indianarrative

Putin के नए प्लान से Zelensky भागते हुए पहुंचे अमेरिका के पास, कहा- अब तो रोकना मुश्किल हो जाएगा!

Putin के नए प्लान से Zelensky भागते हुए पहुंचे अमेरिका के पास

यूक्रेन पर रूस को हमला बोले एक महीने से भी ऊपर हो गया है और इस जंग को रोकने के लिए अमेरिका और नाटो संग पूरे पश्चिमी देशों ने पूरी कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहें। जिसके बाद उन्होंने, रूस को आर्थिक चोट पहुंचाने के लिए कई सारे कड़े प्रतिबंध लगा दिया। लेकिन, इससे भी रूस को कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा कहा जा रहा था रूस को यूक्रेन हमले के बाद काफी नुकसान हुआ है और वो जल्द ही हमला रोक देगा। लेकिन, ऐसा लगता है कि रूस ने अपनी पूरी तैयारी पहले से ही की थी। क्योंकि, अब वो यूक्रेन युद्ध के लिए नया कमांडर नियुक्त किया है।

अमेरिका की ओर से दावा किया गया है कि, यूक्रेन युद्ध के लिए रूस ने नया कमांडर नियुक्त किया है। अमेरिका के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए कहा कि, रूस ने अपने सबसे अनुभवी सैन्य अधिकारी जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव को यूक्रेन युद्ध का नया कमांडर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि दिवोर्निकोव का सीरिया और अन्य युद्ध स्थलों पर आम नागरिकों के खिलाफ क्रूरता का रिकॉर्ड है। क्रूरता की बात अमेरिका कर रहा है, जिसने सीरिया को आज इस हाल पर छोड़ दिया है। इसके साथ ही लीबिया के साथ अफगानिस्तान का जो हाल है वो अमेरिका का ही दिया हुआ है। लेकिन, दुनिया इसपर अमेरिका को बेहरम नहीं बताती लेकिन, रूस को जरूर आतंकवादी कह रही है।

इसके साथ ही व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्ष सलाहकार जैक सुलिवन का कहना है कि, किसी भी जनरल की नियुक्ति से इस तथ्य को मिटाया नहीं जा सकता कि रूस पहले ही यूक्रेन में रणनीतिक असफलता का सामना कर चुका है। सुलिवन ने सीएनएन के 'स्टेट ऑफ द यूनियन' कार्यक्रम में कहा, 'यह जनरल यूक्रेन की असैन्य नागरिकों के खिलाफ अपराध व क्रूरता का महज एक और अध्याय लिखेगा। फिर तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि, अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों को बड़ी हार मिली है। यही भी बताना चाहिए कि, तालिबानियों के आगे घुटने टेकते हुए उनके लिए खैरात में विमान, भारी भरकम हथियार, तोप, टैंक, वाहने छोड़ आए हैं।

वहीं, यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूस अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है और यूक्रेनी रक्षा पंक्ति को भेदने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेनियाई सैन्य कमान ने रविवार को कहा कि रूसी सैनिक खारकीव के दक्षिण पूर्व में इजुम के नजदीक लगातार यूक्रेनी रक्षापंक्ति को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। खबर है कि रूस इजुम में तैनाती के लिए सैनिकों को भेज रहा है जबकि खारकीव में गोलाबारी जारी है।