Hindi News

indianarrative

रूसी हमले से बौखलाए Zelensky! डोनेस्क के साथ ही इस शहर पर भी जल्द होगा रूसी फौजों का कब्जा- डर कर भाग रही यूक्रेनी सेना

डोनेस्क में भीषण गोलाबारी

यूक्रेन की शहरों पर इस वक्त रूस ताबड़तोड़ हमले कर रहा है जिसके बाद जैलेंस्की बौखला गए हैं। रूस ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए यूक्रेन के मुख्य शहरों पर हमला करना शुरू किया है। इसमें रूस को बड़ी कामयाबी भी मिल रही है और यूक्रेन इन प्रमुख शहरों से अपना कब्जा खोते जा रहे हैं। इस वक्त रूस डोनेस्क में भीषण हमला कर रहा है। इसके साथ ही लुहांस्क शहर पर भी जल्द उसका कब्जा हो जाएगा। ऐसे में राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की मुस्किलों बढ़ने वाली हैं।

रूसी सेना लुहांस्क प्रांत पर कब्जा करने के करीब है, हालांकि उन्हें यूक्रेनी सेना टक्कर दे रही है लेकिन, इस प्रांत पर रूस का कब्जा तय है। खबरों की मानें तो रूसी सेना ने लुहांस्क के लिसिचांस्क शहर को पूरी तरह से घेर लिया है और यहां भीषण गोलाबारी हो रही है। लुहांस्क के गवर्नर ने कहा कि रूसी सेना की गोलाबारी लिसिचांस्क शहर के लोगों के लिए आफत बनकर आई है। लगातार भीषण गोलीबारी से लोग डरे हुए हैं। जो नागरिक बचे हैं वे घरों में ही कैद हैं और उनका भविष्य क्या होगा कुछ नहीं कह सकते।

खबरों की मानें तो इधर यूक्रेन के डोनेस्क में भी भीषण लड़ाई जारी है। रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी सेना ने लिसिचांस्क के तेलशोधक कारखाने पर कब्जा कर लिया है।