Hindi News

indianarrative

Putin के इस दांव से काँप गया यूक्रेन! Russia ने तबाह की ब्रिटेन की तूफानी मिसाइल Storm Shadow

Russia ने तबाह की ब्रिटेन की तूफानी मिसाइल Storm Shadow

रूस (Russia) और यूक्रेन युद्ध को चलते हुए एक साल से ज़्यादा हो गया है। यह खुनी खेल अभी तक जारी है। रूस (Russia) और यूक्रेन में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस और यूक्रेन की जंग भीषण रूप ले चुकी है। विदेशी हथियारों के दम पर रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेन को तगड़ा झटका लगा है। रूस ने यूक्रेन की उस तूफानी मिसाइल को मार गिराया है, जिसके दम पर वह पुतिन की सेना को सबक सिखाने की तैयारी कर रहा था।

10 Storm Shadow मिसाइलों को मार गिराया है।

रूस (Russia) ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस मिसाइलों ने यूक्रेन की कम से कम 10 स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराया है। स्टॉर्म शैडो मिसाइल को ब्रिटेन ने यूक्रेन को दिया था। स्टॉर्म शैडो मिसाइल को ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर बनाया है। यह कम दिखने वाली लंबी दूरी तर हवा से जमीन पर मार करने वाली क्रूज मिसाइल है। इसे 1994 में ब्रिटिश वायु सेना के लिए विकसित किया गया था। स्टॉर्म शैडो मिसाइल को अब एमबीडीए बनाती है। फ्रांस में इसे स्कैल्प इजी मिसाइल के नाम से जाना जाता है। यह मिसाइल 2003 से सर्विस में है।

यह भी पढ़ें: China का काल बनेगा ‘NATO प्‍लस’! शामिल होगा भारत, क्या Russia से रिश्तों में आएगी दरार?

यूक्रेन ने पहली बारी 12 मई 2023 को एक पोस्ट में बताया कि उसने स्टॉर्म शैडो मिसाइल का इस्तेमाल किया है। यूक्रेन ने इस मिसाइल से पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क शहर में दो औद्योगिक स्थलों पर हमला किया। इसके अलावा उसी दिन दो स्टॉर्म शैडो मिसाइलों ने लुहांस्क में एक रूसी विमानन स्कूल पर हमला किया, जिसमें नौ एयरमैन मारे गए और कई विमान नष्ट हो गए। 14 मई को एक बार फिर दो स्टॉर्म शैडो मिसाइलों ने रूसी सेना के लुहांस्क में एक दूसरे विमानन स्कूल को निशाना बनाया। 26 मई, 2023 को स्टॉर्म शैडो मिसाइलों ने मारियुपोल में एक रूसी मिसाइल स्टोर पर हमला किया, जिससे एक बड़ा विस्फोट हुआ और आग लग गई। इसके बाद रूस ने अपने काउंटर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया।