Hindi News

indianarrative

रूसी रॉकेट से डरी Zelensky की सेना! Ukraine के इन दो शहरों पर ताबड़तोड़ हमले- रॉकेट सिस्टम और डिपो नष्ट

रूस ने दोनेस्क-खारकीव शहर पर दागीं लंबी दूरी की मिसाइलें

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 4महीने से अधिक हो गया और इतने दिनों में पुतिन की सेना ने यूक्रेन को खंडहर में बदल दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादोमीर जेलेंस्की नाटो के घमंड में चूर हैं। उन्हें नाटो और पूरे पश्चिमी देश पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाद भी यूक्रेन और नाटो पर रूस भारी पड़ा हुआ है। इस जंग का आत 134वां दिन है और इतने दिनों में रूस ने यूक्रेन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यूक्रेन को पहले जैसा बनने में कई वर्ष लग जाएंगे। रूस पिछले दिनों अपनी रणनीति में बदलाव किया है जिसके तहत, वो अब यूक्रेन के मुख्य शहरों पर हमला कर रहा है। इसमें रूस को बड़ी कामयाबी भी मिल रही है और यूक्रेन इन प्रमुख शहरों से अपना कब्जा खोते जा रहे हैं। अब रूस ने दोनेस्क और खारकीव पर लंबी दूरी की मिसाइलें दागी हैं, जिसमें यूक्रेन का रॉकेट सिस्टम और डिपो नष्ट हो गया है।

रूसी सेना ने खारकीव शहर पर लंबी दूरी की गोलाबारी तेज कर दी है। माना जा रहा है कि रूसी सैनिक आगामी सप्ताहों में दोनेस्क के क्रामातोर्स्क शहर पर कब्जा कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों में शहर से अधिकांश नागरिक बाहर आ गए हैं। उधर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने दो अमेरिका निर्मित उन्नत रॉकेट सिस्टम और दोनेस्क में उनके गोला-बारूद का डिपो नष्ट कर दिया है।

बता दें कि, रूस और यूक्रेन के युद्ध में ब्राजील की मॉडल की मौत की खबरें हैं। 39साल की ब्राजीलियन मॉडल थालिटा डो वाले की मौत बंकर में आग लगने की वजह से हो गई है। थालिटा के परिवार की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है। उनके परिवार की मानें तो दम घुटने की वजह से उनकी जान चली गई है। थालिटा ने इससे पहले इराक में आईएसआईएस के खिलाफ भी मोर्चा संभाला था। यूक्रेन के साथ जंग में वो एक स्‍नाइपर के तौर पर मोर्चे पर डटी हुई थीं। इसके तहत अब यह साफ हो गया है कि, यूक्रेनी सेना में भाड़े के भी सैनिक शामिल हैं।