अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने दागीं 4700 मिसाइलें, यूक्रेन के सैकड़ों शहर बर्बाद, US बोला- सरेंडर करो Zelensky!

Russia Fired Missiles on Ukraine: यूक्रेन पर रूस को हमला बोले 9 महीने से ज्यादा हो गया है। इतने दिनों में रूसी फौजौं ने यूक्रेन के शहरों को खंडहर बना दिया है। यूक्रेन ने खुद इस बात को कबूल किया है कि, रूसी हमले में यूक्रेन के शहर खंडर (Russia Fired Missiles on Ukraine) बन गये हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के जीद ने ये तबाही मचाई है। अब जेलेंस्की ने ही यूक्रेन में तबाही की दास्तां बयां करते हुए कहा है कि, इतने दिनों में रूस ने 4,700 से ज्यादा मिसाइलें (Russia Fired Missiles on Ukraine) दागी हैं। जिसके चलते सैक़डों शहर बर्बाद हो गये हैं। जेलेंस्की अब भी रूस से बतचीत करने के लिए तैयार नहीं है। अब भी वो यूक्रेन को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।

रूस की 4700 मिसाइलों ने यूक्रेन को बना दिया खंडहर
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि नौ माहों में रूस ने 4700 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इन हमलों में सैकड़ों शहर बर्बाद हो गए हैं। जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि यूक्रेन पर हमले के लिए रूस मिसाइलों का जमकर उपयोग कर रहा है। रूस ने यूक्रेन पर इसी साल 24 फरवरी को हमला बोला था। बीते करीब 270 दिनों में रूस ने यूक्रेन पर 4,700 से ज्यादा प्रक्षेपास्त्र दागकर उसे एक खंडहर देश में तब्दील कर दिया है। जंग में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- America ने छोड़ा साथ! यूक्रेन बोला- Putin के आगे सरेंडर का दबाव बना रहे पश्चिमी देश

30 लाख से ज्यादा विस्थापित
रूसी हमलों में यूक्रेन के सैकड़ों शहर बर्बाद हो गए। सैकड़ों लोगों समेत हजारों लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के 30 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित होकर पड़ोसी देशों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दुनिया को अपने देश की हालत बताते हुए अपने संदेश में कहा कि रूस के हमलों की वजह से देश के करीब 20 लाख लोग बिना बिजली के जीवन जीने को मजबूर हैं। रूसी हमलों में यूक्रेन की बिजली व संचार आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से कड़ाके की ठंड में लोगों को बगैर बिजली रहना पड़ रहा है। रूसी खतरे के कारण यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्रों के दो रिएक्टर बंद कर दिए गए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमलों से यूक्रेन का आधे से अधिक बिजली क्षेत्र तबाह हो चुका है। तापमान लगातार गिर रहा है और लोगों की मुसीबतें बढ़ रही हैं।

सरेंडर करे यूक्रेन
बता दें कि, अब तो यूक्रेन का साथ पश्चिमी देश भी छोड़ने लगे हैं। अमेरिका लगातार जेलेंस्की पर दबाव बना रहा है कि, वो रूस से जाकर बातचीत करें और खुद को सरेंडर कर दें। यूक्रेन का कहना है कि, पश्चिमी देशों की ओर से दबाव बनाया जाने लगा है कि, रूस के आगे जेलेंस्की सरेंडर कर दें। वैसे यही सही होगा क्योंकि, अगर ऐसा नहीं हआ तो यूक्रेन तो बर्बाद हो ही चुका है पश्चिमी देशों का बुरा हाल है और आने वाले दिनों में मंदी तेजी से बढ़ने वाली है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago