Hindi News

indianarrative

America ने छोड़ा साथ! यूक्रेन बोला- Putin के आगे सरेंडर का दबाव बना रहे पश्चिमी देश

Europe Pressuring Ukraine To Surrender

Europe Pressuring Ukraine To Surrender: रूस ने जब यूक्रेन (Russia-Ukraine War) पर सैन्य अभियान शुरू किया तो ये अमेरिका और पश्चिमी देशों को हजम नहीं हुआ। सैन्य अभियान का ठेका सिर्फ अमेरिका-नाटो (Aemrica-NATO) ने उठा रखा है। बाकी कोई दूसरा करेगा तो वो उसे जंग कहेंगे और हमला करने वाले को आतंकवादी कहेंगे। कुछ ऐसा ही पश्चिमी देशों ने रूस के साथ किया। रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाये अपनी पूरी ताकत लगा दी। लेकिन, अंत में अगर देखा जाय तो पश्चिमी देशों को इसका खामियजा ज्यादा भुगतना पड़ा। पश्चिमी देशों में इस वक्त भारी मंदी का दौर है। जिसके वो बुरी तरह पश्त हो गये हैं। अब यूक्रेन एक बड़ा खुलासा करते हुए पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि, पश्चिमी देश रूस के सामने सरेंडर (Europe Pressuring Ukraine To Surrender) करने दबाव बना रहे हैं। यूक्रेन को सरेंडर करने के लिए पश्चिमी देश (Europe Pressuring Ukraine To Surrender) ऐसे ही नहीं बल्कि काफी सोच समझ कह रहे हैं। इस वक्त यूरोप में मंदी का हाल है लेकिन, जेलेंस्की को अपनी अकड़ प्यारी है।

यह भी पढ़ें- नई तबाही से बौखलाये Zelensky! यूक्रेन के कही शहरों पर रूसी फौजों का कब्जा

पश्चिमी देश यूक्रेन पर बना रहे दबाव
यूक्रेन सनसनीखेज आरोप लगाया कि पश्चिमी देश उस पर रूस के सामने सरेंडर करने का दबाव बना रहे हैं। यूक्रेन ने दावा किया कि वह जंग जीत रहा है लेकिन रूस शांतिवार्ता की आड़ में फिर ताकत जुटाते हुए यूक्रेन पर हमले करके ज्यादा जमीन हड़प सकता है। यूक्रेन ये जंग जीत रहा है ये जेलेंस्की की गलतफहमी है। क्योंकि, यूक्रेन पूरी तरह खंडहर बन चुका है। लोगों का बुरा हाल है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले दिनों यूक्रेन को शांति वार्ता के लिए रुख नरम करने की सलाह दी थी।

पश्चिमी देश बोल रहे समझौता करने के लिए
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायख्येलो पोदोल्याक ने कहा कि, युद्ध के इस पड़ाव पर पश्चिमी की तरफ से रूस से समझौता करने का दबाव सीधे तौर पर यूक्रेन से रूस के सामने सरेंडर करने की मांग जैसा है। सेरही प्रय्तुला फाउंडेशन को दिए साक्षात्कार में पोदोल्याक ने कहा, पश्चिमी नेता कह रहे हैं कि यूक्रेन सैन्य तरीके से इस जंग का हल नहीं निकाल सकता है।

हथियार देना बंद करेगा पश्चिम
पोदोल्याक का यह वीडियो अमेरिकी मीडिया की उन खबरों के बाद सामने आया, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका सहित ज्यादातर पश्चिमी देश चाहते हैं कि यूक्रेन में युद्ध जल्द खत्म हो और यह तभी हो सकता है, जब यूक्रेन समझौते को तैयार हो जाए। अमेरिकी मीडिया में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के सख्त रुख पर भी सवाल खड़े किए गए हैं, जो रूस से बातचीत के लिए राष्ट्रपति पद से पुतिन की विदाई और रूसी फौजों की यूक्रेनी जमीन से पूर्ण वापसी पर अडिग हैं। अमेरिका और नाटो हथियार देना बंद कर दें कुछ ही दिन में घुटनों के बल आ जयेंगे जेलेंस्की।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन की तबाही का जिम्मेदार America! जंग को शांत होते देख फिर लगा दी चिनगारी

किसी के सगे नहीं जेलेंस्की
ये जंग यूक्रेन अपने नहीं बल्कि अमेरिका और पश्चिमी देशों के बल पर लड़ रहा है। यूक्रेन जो इस वक्त घमंड़ में चूर हैं वो सिर्फ पश्चिमी देशों के चलते। अब यह साफ होने लगा है कि, पश्चिमी देश यूक्रेन के सिर से हाथ हटा रहे हैं। ऐसे में ये जंग अब बहुत ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। क्योंकि, बहुत ही जल्द जेलेंस्की घुटनों के बल पर आने के लिए मजबुर हो जायेंगे। वैसे भी जेलेंस्की किसी के सगे नहीं है। वो कई बार मदद करने वाले अमेरिका के खिलाफ ही बगावत पर उतर चुके हैं।