Hindi News

indianarrative

Zelensky को बड़ा झटका, Ukraine के दूसरे बड़े बिजली संयंत्र पर रूस ने किया कब्जा- मिसाइलों से थर्राया कीव

Ukraine के दूसरे बड़े बिजली संयंत्र पर रूस ने किया कब्जा

यूक्रेन पर रूस के हमला करने के पीछ एक दो कारण नहीं बल्कि कई सारे हैं। पश्चिमी देश इस वक्त जेलेंस्की को मासूम दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, यही यूक्रेन पिछले काफी समय से डोनबास में मासूमों और निहत्थों की जब जान ले रहा था तब यह किसी को नजर नहीं आया। डोनबास में कम से कम 15हजार लोगों को यूक्रेन ने मौत के घाट उतार दिया। रूस लगातार समझाता रहा लेकिन, जेलेस्की कत्लेआम मचाते रहे। अब जब रूस ने चढ़ाई कर दी तो दुनिया के सामने चिल्लाना शुरू कर दिया। जेलेस्की पश्चिमी देशों की ताकत के चलते रूस से जंग लड़ रहे थे। इस जंग में यूक्रेन को हर ओर से पश्चिमी देश मदद कर रहे हैं। इसके बाद भी वो रूस को कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे। बल्कि, उलटा ही पश्चिमी देशों में महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। इधर रूस ने अपनी रणनीति में जब से बदलाव किया है तब से वो यूक्रेन के एक-एक शहरों पर कब्जा करते जा रहा है। अब रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे बड़े बिजली संयंत्र पर भी कब्जा कर लिया है। यह जेलेंस्की को किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

रूसी सेना ने पूर्वी दोनेस्क क्षेत्र में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े बिजली संयंत्र को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि दक्षिणी क्षेत्र में सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा दिया है। मॉस्को की मिसाइलों ने लंबे अर्से बाद कीव क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर हमला किया है। उधर, खेरसॉन शहर में यूक्रेन ने रूसी कब्जे वाले क्षेत्र पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं।

रूस की आर्मी ने सोवियत काल के कोयले से चलने वाले वुहलेहिरस्क बिजली संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, रूस दक्षिणी यूक्रेन के मेलितोपोल, जपोरिज्जिया और खेरसॉन (Kherson) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैनिकों की पुनर्नियुक्ति कर रहा है। रूसी मिसाइलों ने कथित तौर पर कीव क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर भी बृहस्पतिवार को हमला किया है। यहां हफ्तों से निशाना नहीं साधा गया था।

बता दें कि, इसके साथ ही यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर भी बुधवार-गुरुवार की रात गोलाबारी की गई। इसके साथ ही दक्षिण शहर मिकोलेव पर भी रूस ने हमला तेज कर दिया है। बता दें कि, दुनिया के सामने पश्चिमी देश यूक्रेन को मासूम साबित कर रहे हैं। जबकि ये यूक्रेन डोनबास में 15 हजार लोगों का कत्लेआम मचाने वाला है। यूक्रेन इस जंग में अपनी जनता को जबरन झोंक रहा है। हाल ही में रूस की ओर से खुलासा किया गया था कि, दुनिया के सामने यूक्रेन कह रहा है कि वो समझौता करना चाहता है। जबकि राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की और उनके अधिकारियों का कहना है कि, अंत तक कोई समझौता नहीं होगा।