महायुद्ध! यूक्रेन पर आक्रमण के लिए तैयार रुस के एक लाख सैनिक, जवाबी हमले के लिए हथियार-तोप के साथ अमेरिका भी मुस्तैद

यूक्रेन को लेकर अमेरिका की चेतावनी के बावजूद रूस बाज नहीं आ रहा है।  रूस के 1 लाख सैनिक इस समय यूक्रेन सीमा पर जमा हैं। वही नौसेना के 6 युद्धपोत बाल्टिक सागर के रास्ते भूमध्य सागर की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि रूस रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये युद्धपोत आने वाले दिनों में भूमध्य सागर के इलाके में एक नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेंगे। लेकिन अमेरिका को शक है कि रुस अपने युद्धपोतों को भूमध्य सागर में एक सोची-समझी रणनीति के तहत तैनात कर रहा है। ऐसे में अमेरिका भी सक्रिय हो गया है और यूक्रेन को सैन्य से जुड़े सामान मुहैया करा रहा है। इसके तहत 200 मिलियन डॉलर की पहली रक्षा खेप यूक्रेन के कीव में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- LoC पर आतंकियों को वर्दी बांट रहा पाकिस्तान, चीन देगा बड़े हमले को अंजाम, अलर्ट पर भारतीय जवान

अमेरिका लगातार यूक्रेन को ऐसी मदद पहुंचा रहा है, जिससे यूक्रेन की सैन्य बल को मदद मिल सके। यूएस के अलावा बाल्टिक नेशन इस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया भी यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। इन देशों ने अमेरिकी एंटी टैंक और एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल यूक्रेन को मदद के तौर पर भेजने का फैसला किया है। आपको बता दें कि अमेरिका ने रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला होने की स्थिति में 'गंभीर' नतीजे होने की चेतावनी दी है जिनमें रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध शामिल हैं। अमेरिका को शक है कि रुस अपने युद्धपोतों को भूमध्य सागर से काला सागर में गश्त के लिए भेज सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की जंग से ICC को होता है मोटा फायदा, देखकर रह जाएंगे हैरान

इसलिए,  यूक्रेन के समर्थन में अमेरिका, ब्रिटेन समेत नाटो देशों के कई युद्धपोत पहले से ही इस क्षेत्रों में गश्त लगा रहे हैं। ऐसे में इन युद्धपोतों के पहुंचने से पूरे काला सागर इलाके में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, अगर रूस कोई सैन्य कार्यवाई करता है तो ये युद्धपोत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इनमें से पांच 775 रोपुचा क्लास के एम्फीबियस वॉरफेयर शिप हैं, जबकि एक प्रोजेक्ट 11711 इवान ग्रेन क्लास लैंडिंग शिप है। इनमें से 6 युद्धपोत बाल्टिक सागर से होकर भूमध्य सागर की ओर निकले। पहले के तीनों शिप इंग्लिश चैनल को पारकर दक्षिण की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि बाकी के तीन खराब मौसम के कारण उत्तरी सागर में पहुंचने वाले हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago