Hindi News

indianarrative

World War 3: पुतिन और यूक्रेन के बीच बातचीत की संभावना बनी, टल सकता है महायुद्ध!

World War III: पुतिन और यूक्रेन के बीच बातचीत की संभावना

रूस और यूक्रेन के बीच चले दिनभर के युद्ध के बाद एक बड़ी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया के लिए बेहद ही राहत की बात होगी। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से बातचीत करने के लिए राजी हो गए हैं जिसके बाद इस महायुद्ध की आशंका टल गई है। दुनिया को डर था कि कहीं इन दोनों देशों के चलते वर्ल्ड वार 3 न शुरू हो जाए लेकिन अब पुतिन ने एक बैठक की जिसमें उन्होंने यूक्रेन से बातचीत करने की बात कही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को देश की रक्षा परिषद के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। पुतिन ने यह आरोप भी लगाया कि यूक्रेन अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा है कि, यूक्रेन की सेना को सत्ता अपने हाथ में लेनी चाहिए। इससे पहले पुतिन ने कहा था कि हम यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए अपना उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मिंस्क भेजने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि, इससे पहले यूक्रेन की ओर से कहा गया था कि कुछ शर्तों के साथ वो रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक ने कहा था कि कीव के तटस्थ रहने को लेकर यूक्रेन रूस के साथ बातचीत करने को तैयार है। लेकिन उसे सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए।

गौरतलब हो कि, अब तक रूस लगातार यूक्रेन में आगे बढ़ रही थी। लेकिन पुतिन के इस आदेश के बाद जल्द रूसी सेनाओं को वापस आने की घोषणा हो सकती है। लेकिन अब तक दोनों ओर से जमकर गोलाबारी हो रही है। सुबह होने से पहले ही यूक्रेन पर हमले तेज करते हुए रूस राजधानी कीव पर चढ़ाई शुरू कर दिया था। आज का दिन यूक्रेन के लिए भारी रहा। कोनोटोप के कब्जे के बाद रूस की फौज के टारगेट पर कीव पर रूस का झंडा फहराना है और वह राजधानी में घुस गई है और शहर के बीचों-बीच पहुंच गई है।

युद्ध के बीच यूक्रेन में खौफ और डर का माहौल बना हुआ है। जान बचाने के लिए लोग अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का सहारा ले रहे हैं। मिसाइल अटैक से शहर में भगदड़ मच गई है। सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए, तो कोई सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बंकर में छिप गया। वहीं, यूएस सीनेटर ने दावा किया है कि रूसी आर्मी ने सुबह महज 40 मिनट में कीव पर 36 मिसाइलें दागी। लेकिन अब रूस की ओर से इस प्रस्ताव के बाद यह यूक्रेन के लिए बेहद ही राहत भरी खबर है साथ ही पूरी दुनिया के लिए राहत की बात है। क्योंकि, ऐसा लग रहा था कि अब वर्ल्ड वॉर 3 शुरू ही होने वाला है।