Hindi News

indianarrative

Putin के नए प्लान से खौफ में NATO और जेलेंस्की, अपने सैनिकों से बोलें- यूक्रेन के इस प्वाइंट पर हमला करो जल्द हो जाएगा कब्जा

बाइडेन-नाटो भी नहीं समझ पा रहे हैं Putin का प्लान

रूस और यूक्रेन जंग को दो महीना हो गया है। यह जंग इतनी लंबी खींच जाएगी इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। हर किसी को लगा था कि यह जंग सिर्फ 5-6 दिनों तक की चलेगी। इतनी लंबी चलने के पीछे कई कराण है जिसमें, से एक यह है कि रूस को न सिर्फ यूक्रेनी सेना से सामना करना है बल्कि, आम नागरिकों को भी ध्यान में रखना है। लेकिन, जेलेंस्की ने अपने ही नागरिकों के हाथों में बंदूके थमा दी ताकि रूस के खिलाफ मुकाबला कर सके और जब इनकी मौत हो तो इसपर रूस का नरसंहार दिखाया जा सके। यूक्रेन ने यह कभी नहीं बताया कि डोनबास में जो उसने नरसंहार मचाया था उसी के बाद तो यह जंग शुरू हुई। खैर अब पुतिन ने ऐसा प्लान बनाया है कि बाइडेन के साथ नाटो को भी कुछ समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करने वाले हैं। लेकिन, यह लोगों को जरूर पता है कि यह जंग अब और भी भीषण होने वाली है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धग्रस्त देश के औद्योगिक गढ़ पर नियंत्रण को लेकर संघर्ष शुरू हो सकता है क्योंकि यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया है कि रूस ने अपनी सैन्य इकाइयों को मारियुपोल बंदरगाह से पूर्वी यूक्रेन भेजना शुरू कर दिया है। इस बीच रूस ने शुक्रवार को बताया कि युद्धपोत मोस्कवा में आग लगने के बाद एक सैनिक की मौत हो गई और 27 अन्य लापता हो गए हैं। यह पोत एक सप्ताह पहले यूक्रेन के मिसाइल हमले के बाद डूब गया था।

मारियुपोल कई सप्ताह की बमबारी के बाद काफी हद तक मलबे में तब्दील हो गया है। रूसी सरकारी टीवी ने मॉस्को समर्थक दोनेत्सक अलगाववादियों का झंडा दिखाया, जो शहर के सबसे ऊंचे बिंदु यानी टीवी टॉवर पर लगा है। इसने शहर के अजोवस्टल स्टील प्लांट की मुख्य इमारत को आग की लपटों में घिरा भी दिखाया। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि, डोनाबास के कई शहर और गांव और साथ ही खारकीव क्षेत्र बमबारी की चपेट में आए। यह यूक्रेन के पूर्वी इलाके में एक औद्योगिक क्षेत्र है, जिसे क्रेमलिन ने युद्ध का नया केंद्र घोषित किया है।

बता दें कि, अब रूस ने नई चाल चली है जिसके बाद जेलेंस्की फड़फड़ाने लगे हैं। रुस्तम मिनेकेयेव की माने तो, रूस की सेना का लक्ष्य पूर्वी यूक्रेन के अलावा दक्षिणी यूक्रेन पर पूर्ण नियंत्रण रखना है और ऐसा करने से मोल्दोवा देश के लिए रास्ता खुल जाएगा, जहां रूस ट्रांसनिस्ट्रिया के क्षेत्र का समर्थन करता है। दक्षिणी यूक्रेन से मोल्दोवा के लिए मार्ग खोलने को लेकर रूसी सेना के बारे में मिनेकेयेव की घोषणा के जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को केवल शुरुआत माना गया था। इसके अलावा, वे दूसरे देशों को हथियाना चाहते हैं।