Hindi News

indianarrative

‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ बोले पुतिन, PM Modi को दिया वादा निभाऊंगा, यूक्रेन से जंग चाहे जितनी लंबी चले!

रूस जल्द भारत को डिलीवरी करेगा Ka-31 हेलीकॉप्टर

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी और लेकिन, इसके भीषण युद्ध के बाद भी रूस अपने किए हुए वादे पर खरा उतर रहा है। रूस और भारत के बीच की दोस्ती का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। बस इतना कह सकते हैं कि जब भारत को जरूरत पड़ी तो रूस पूरी दुनिया से लड़ने के लिए तैयार हो गया था और आज जब रूस को जरूरत पड़ी है तो भारत भी अपनी दोस्ती बखुबी से निभा रहा है। जहां दुनिया ने रूस संग व्यापार करने से मना कर दिया है तो भारत अपनी दोस्ती कायम रखते हुए रूस संग व्यापार पर और जोर दे रहा है। दोनों देशों के बीच दोस्ती का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जंग के बीच भी रूस ने भारत को तय समय से पहले ही  हाल ही में S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की नई खेप सौंपी थी और अब जल्द ही इंडिया को Ka-31 हेलीकॉप्टर्स की डिलीवरी करने जा रहा है।

रूसी हथियार निर्यातक रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के सीईओ अलेक्जेंडर मिखेयेव ने 20 मई को को हेलीरूस-2022 हेलीकॉप्टर शो में बताया है कि रूस कामोव Ka-31 डेक-आधारित रडार पिकेट हेलीकॉप्टर्स की डिलीवरी पर भारत के साथ काम करना जारी रखा हुआ है। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी टास की रिपोर्ट मुताबिक मिखेयेव ने कहा है कि कामोव Ka-31 को लेकर भारत के साथ काम जारी है। Ka-31 का कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है और यह दुनिया का एकमात्र डेक-आधारित रडार निगरानी हेलीकॉप्टर है। यह हवा और समुद्र की स्थिति को नियंत्रित करने और आर्थिक क्षेत्रों और जल क्षेत्रों की निगरानी के कार्यों का पूरी तरह से मुकाबला करता है।

इसके पहले 17 मई को एक रक्षा मैगजीन ने भारतीय रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा था कि, इंडिया ने 10 Ka-31 हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी पर रूस के साथ बातचीत स्थगित कर दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि, यूक्रेन युद्ध और डिलीवरी पर अनिश्चितता के कारण भी यह फैसला लिया गया था। लेकिन, जो भी अब रूस  भारत को ये हेलिकॉप्टर सौंप रहा है और इससे भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा।