Hindi News

indianarrative

किसी भी वक्त Ukraine की राजधानी kyiv को कब्जे में ले लेगी रूसी सेना, सिर्फ 40 मिनट में दाग दी इतनी मिसाइलें

kyiv में घुसी रूसी सेना, किसी भी वक्त हो सकता है कब्जा

Russian Troops Enter In Ukraine Capital Kyiv: रूस सेना लगातार यूक्रेन में आगे बढ़ रही है और शहरों पर कब्जा कर रही है। इस युद्ध में दोनों ओर से जमकर गोलाबारी हो रही है। सुबह होने से पहले ही यूक्रेन पर हमले तेज करते हुए रूस राजधानी कीव पर चढ़ाई शुरू कर दिया था। आज का दिन यूक्रेन के लिए भारी रहा। कोनोटोप के कब्जे के बाद रूस की फौस के टारगेट पर कीव पर रूस का झंडा फहराना है और वह राजधानी में घुस गई है और शहर के बीचों-बीच पहुंच गई है। रूसी आर्मी ने महज 40मिनट में कीव पर एक के बाद एक 36मिसाइलें दागी।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि, कीव पर किसी भी समय रूस का कब्जा हो सकता है। क्योकि, शहर के सरकारी क्वार्टर्स के बाहर भीषण गोलाबारी जारी है। सुबह से चौथी बार वॉर सायरन बजाए गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सुबह ही बताया था कि रूस की फौज राजधानी में घुस चुकी है। सुमी के गवर्नर ने कहा है कि रूस की फौज ने पूरे इलाके को घेर लिया है। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया कि राजधानी कीव पर पहला मिसाइल हमला क्रूज या बैलेस्टिक मिसाइल से किया गया है। दो बड़े धमाके सुने गए हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस की दो मिसाइलों को मार गिराया है।

युद्ध के बीच यूक्रेन में खौफ और डर का माहौल बना हुआ है। जान बचाने के लिए लोग अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन का सहारा ले रहे हैं। मिसाइल अटैक से शहर में भगदड़ मच गई है। सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग दिखाई दिए, तो कोई सुरक्षित ठिकाने की तलाश में बंकर में छिप गया। वहीं, यूएस सीनेटर ने दावा किया है कि रूसी आर्मी ने सुबह महज 40मिनट में कीव पर 36मिसाइलें दागी।

इस वक्त यूक्रेन के लोग दुनिया से मदद मांग रहे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि इस भीषण जंग के बीच दुनिया ने उनके लोगों को अकेला छोड़ दिया है। क्योंकि, लगातार अमेरिका सुरक्षा की बात कर रहा था लेकिन मैदाने जंग में अमेरिका और नाटो देशों ने आने से यह कहते हुए साफ मना कर दिया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।