Hindi News

indianarrative

जंग के बीच रूसी सैनिक Tinder पर Ukraine की महिलाओं को भेज रहे मैसेज, बोल रहे- मिलने आओगी तो देंगे…

रूसी सैनिक Tinder पर यूक्रेन की महिलाओं को भेज रहे मैसेज

रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है और इस बीच एक अलग ही खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि रूस के सैनिक यूक्रेन की महिलाओं को डेटिंग ऐप टिंडर पर मैजेस कर उन्हें बुला रहे हैं। एक यूक्रेन की महिला ने इसका खुलासा करते हुए बकायदा स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। जिसमें रूसी सैनिक उसे बुला रहे हैं।

महिला ने जो दावा किया वो इस वक्त दुनियाभर के समाचार सर्विसेज में सनसनी बन गया है। दस सन ने इस महिला से बात की है और महिला ने इस बारे में ब्यौरा देते हुए कहा है कि, उसका नाम डैशा सिनेलनिकोवा है। महिला ने कहा है कि, एक रूस सैनिक ने उन्हें टिंडर पर फ्लर्ट करने के उद्देश्य से मैसेज किया है, इसके बाद दोनों की चैट भी हुई है। रिपोर्ट के मुताबकि महिला ने देखा कि उसे मैसेज आया हुा है। जब उसने अपना फोन देखा तो टिंडर पर यह मैसेज था।

आंद्रेई नमक रूसी सैनिक के हेलो का जवाब देते हुए महिला ने सैनिक की लोकेशन पूछी तो उसने बताया कि वह Kharkiv से 80 किमी दूरी पर है, जबकि महिला की लोकेशन Kharkiv थी। इसके बाद महिला ने पूछा कि क्या आप हमसे मिलने की योजना बना रहे हैं तो आंद्रेई ने हां में जवाब दिया। इसके साथ महिला ने यह भी कहा कि, टिंडर पर एक नहीं बल्कि तमाम रूसी सैनिकों के मैसेज आ रहे हैं।

प्रोफाइल में रूस की सेना की वर्दी पहने हुए लोग दिखाई दिए। महिला ने इनके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। इस महिला के अलावा भी कई महिलाओं के पास रूसी सैनिकों के मैसेज आ रहे हैं और वे फ्लर्ट कर रहे हैं। कई सैनिकों ने कथित तौर पर अपने पदों की जानकारी भी अपनी तस्वीरों के साथ महिलाओं को भेजी है। महिला ने बताया कि एक सैनिक ने तो अपनी पिस्टल के साथ बेड पर लेटकर अपनी तस्वीर भेजी है। फिलहाल महिला ने यह भी बताया कि कोई भी सैनिकों से मिलने नहीं गया है क्योंकि वे यहां हमारे दुश्मन बनकर आए हैं। जैसे ही यह खबर और स्क्रीनशॉट वायरल हुआ लोग रूसी सैनिकों के मजे भी लेने लगे हैं।

खैर इस वक्त रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है और कई शहरों में भारी तबाही मची है। रूस लगातार मिसाइलों से हमले कर रहे है जिससे राजधानी कीव को भारी नुकसान पहुंचा है। इधर अमेरिका और नाटो देश रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन किसी ने भी अपने सैनिकों को अब तक यूक्रेन की रक्षा के लिए रूस के सामने नहीं आतारा है।