Hindi News

indianarrative

जंग के बीच S. Jaishankar के बयान से हिला Europe! बोले- रूस से खरीदते रहेंगे तेल

India will continue Oil Purchase from Russia

Jaishankar On Oil Purchase from Russia: यूक्रेन जंग (Ukraine and Russia War) के बीच भारतीय विदेश मंत्री मॉस्को दौरे पर हैं। ये जंग शुरू होने के बाद वो पहली बार रूस गये हैं। ऐसे में उनकी हर एक बात पर पूरी दुनिया की नजर है। भारतीय विदेश मंत्री का हर एक बयान पूरी दुनिया के लिए मायने रखता है। क्योंकि, दुनिया भारत को इस जंग को रूकवाने के रूप में देख रही है। मॉस्को दौरे के दौरान जयशंकर जब अपनी रूसी समकक्ष सेरगे लावरोव से मुलाकात की तो वो एक बार फिर से यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति का संदेश दिये। उन्होंने कहा कि, भारत पूरी मजबूती के साथ कहता है कि संवाद की ओर वापस लौटना चाहिए। इसी दौरान यह भी कहा कि, भारत, रूस से सस्ता तेल (Jaishankar On Oil Purchase from Russia) खरीदता रहेगा। दरअसल, रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका कई अपनी नाराजगी जता चुका है, जबकि वो खुद रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है। भारत ने हर बार अमेरिका को कड़ा जवाब दिया है और कहा है कि, देशहित में जो फैसला सही लगेगा वो लेगा। अब एक बार फिर से भारत ने तेल खरीद (Jaishankar On Oil Purchase from Russia) पर अपनी नजरें साफ करते हुए पश्चिमी को पता दिया है कि, वो रूस से सस्ता तेल खरीदता रहेगा।

यह भी पढ़ें- Zelensky ने बदला रंग, US के खिलाफ बगावत! बोले- नहीं करूंगा रूस से बात

रूस संग भारत के रिश्ते बेहद मजबूत हैं
एस. जयशंकर ने द्विपक्षीय मीटिंग के दौरान कहा, अंतरराष्ट्रीय मसलों की बात है तो बीते कुछ साल कोरोना महामारी में गुजरे हैं। दुनिया भऱ के देशों पर वित्तीय दबाव पड़ा है और कारोबारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस सबका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। अब हम इसके बाद यूक्रेन युद्ध का भी असर दुनिया पर देख रहे हैं। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि, आतंकवाद और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दे भी हैं, जिनका असर विकास और समृद्धि पर पड़ा है। हमारी वार्ता का दुनिया की सभी स्थितियों पर असर होगा। इसके अलावा क्षेत्रीय मसलों का हल भी हमारी बातचीत से निकलेगा। इस दौरान रूस और भारत के संबंधों का जिक्र करते हुए एस. जयशंकर ने कहा कि हर स्तर पर हमारे रिश्ते बेहद मजबूत हैं।

यह भी पढ़ें- बहुत जल्द रूकेगा युद्ध! PM Modi ने Zelensky को दिया जंग खत्म करने का मंत्र

भारत जारी रखेगा रूस से सस्ता तेल खरीदना
जयशंकर ने कहा कि भारत ने रूस से यूक्रेन में जारी जंग के बीच भी तेल की खरीद जारी रखी है। पश्चिमी देशों के तमाम विरोधों के बाद भी यह कारोबार जारी रहा है। उन्होंने कहा, बहुध्रुवीय और नए संतुलन वाली दुनिया में भारत और रूस के बीच लगातार संबंध कायम रहे हैं। हमारे रिश्ते लंबे समय से रहे हैं और एक-दूसरे पर हमेशा से भरोसा कायम रहा है। रूस से तेल खरीद और पश्चिमी देशों के दबाव को लेकर पत्रकारों के सवाल पर एस. जयशंकर ने कहा कि कई कारणों से एनर्जी मार्केट पर दबाव की स्थिति है। विदेश मंत्री ने कहा कि, इंडिया ऐसा देश है जो तेल और गैस की खपत में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। लेकिन लोगों की कमाई बहुत ज्यादा नहीं है। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम सही रेट पर संसाधनों को खरीदें। इसलिए तरह भारत और रूस के संबंधों से हमें फायदा हुआ है। हम इसे जारी रखेंगे।