Hindi News

indianarrative

Sri Lanka में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा! ये श्रीलंकाई हैं तालिबान नहीं, सिर्फ मौज कर रहे हैं तोड़-फोड़ नहीं- देखें फोटो

राष्ट्रपति भवन में मौज कर रहे प्रदर्शनकारी

भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका में अब एक बार फिर से प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। महांई, ईंधन और खाद्यान्न की कमी और सरकार की नीतियों से गुस्साई जनता राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले अपने महल से भाग निकले। अब उनके महल पर प्रदर्शनकारी जमकर मौज मस्ती कर रहे हैं। कोई स्वीमिंग पूल में नहा रहा है तो को सोफे पर सो रहा है। आईए तस्वीरें में देखते हैं यहां पर क्या हो रहा है।

1- सबसे पहले इसी तस्वीर से शुरुआत करते हैं। ये श्रीलंका के इतिहास में दर्ज होने वाली तस्वीरे है। आने वाली पीढ़ी को यब बताया जाएगा कि, किस तरह आम लोगों ने राष्ट्रपति भवन का घेराव कर कब्जा कर लिया था।

2- राष्ट्रपति भवन के अंदर स्वीमिंग पूल में नहाते प्रदर्शनकारी

3- ये राष्ट्रपति भवन के अंदर की तस्वीर है जिसमें एक महिला कुर्सी पर बैठ कर फोटो क्लिक करवा रही है।

4- राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद बेड पर आराम फरमाते प्रदर्शनकारी

5- ये तब की तस्वरी है जब प्रदर्शनकारियों नेराष्ट्रपति भवन पर अपना कब्जा जमाते हुए भारी संक्या में अंदर घुस गए थे।

6- राष्ट्रपति भवन में रखे हुए सोफे पर नींद का भरपूर आनंद लेता प्रदर्शनकारी

7- अपने आप को राष्ट्रपति समझ तस्वीर को कैमरे में कैद करते प्रदर्शनकारी। इस कुर्सी का इस्तेमाल तब किया जाता था जब किसी देश का बड़ा नेता श्रीलंका में राष्ट्रपति से मिलने आता तो यहां दोनों नेताओँ की बैठकर तस्वीरें कैद की जाती थी।

8- श्रीलंका की आदाजी के बाद से इसके इतिहास में इतना भारी आर्थिक संकट पहली बार आया है। आज आलम यह है कि मुल्क के पास न तो खाने के लिए भोजन है, न तो इंधन के पेट्रोल-डीजल और न ही बिजली। इस भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद कुछ इस तरह नजारा देखने को मिला

9- श्रीलंका के इतिहास में दर्ज होने वाली ऐतिहासिक तस्वीरें

10- श्रीलंका का आज जो हाल है उसके पीछे चीन का ही हाथ है। श्रीलंका को चीन अपनी कर्ज जाल में फंसाते चला गया और देश बर्बाद होते चला गया। अंत में हाल पूरी दुनिया देख रही है। श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान का भी यही हाल देखने को मिल रहा है।