अंतर्राष्ट्रीय

ड्रैगन को Taiwan की दो टूक कहा, गलतफहमी में मत रहना-हम झुकने वाले नहीं

Taiwan On China Threat: चीन लगातार ताइवान को डरान-धमकाने की कोशिश कर रहा है। ताइवान के डिफेंस जोन में घुसकर उसे डराने की कोशिश कर रहा है। चीन का कहना है कि, ताइवान उसका हिस्सा है जिसे वो अपने में मिला कर रहेगा। लेकिन, चीन को ये नहीं पता है कि, उसके पीछे से दुनिया एक हो गई है। अगर चीन ने ताइवान (Taiwan On China Threat) पर हमला किया तो इसका अंजाम पूरी दुनिया भुगतेगी और सबसे ज्यादा असर ड्रैगन को ही भुगतना पड़ेगा। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने चीन को दो टूक कहा है। उन्होंने कहा है कि, चीन की धमकियों के आगे ताइवान (Taiwan On China Threat) झुकने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें- Taiwan ने दिखाई अपनी टेक्नोलॉजी की ताकत- कहा साथ में आए दुनिया के CEO

चीन की धमकियों से ताइवान डरने वाला नहीं
राष्ट्रपति साई इंग वेन ने कहा कि उनका स्वशासित द्विपीय देश चीन की आक्रामक धमकियों के आगे घुटने नहीं टेकेगा। साई का ये बयान ऐसे समय में आया है जब शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने हैं और सीपीसी के पांच वर्ष होने पर महासम्मेलन में दोहराया गया कि, ताइवान चीन का हिस्सा है और जरूरत पड़ने पर वह बल प्रयोग भी कर सकता है। ताइपे में जुटे दुनियाभर से आए लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साई ने कहा कि शीत युद्ध के बाद से लोकतांत्रिक और उदार समाज सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं।

चीन का सामना करने का लिए ताइवान तैयार है
उन्होंने कहा, रूस का बिना उकसावे यूक्रेन पर हमला इसका सबसे प्रमुख उदाहरण है। यह दिखाता है कि अधिनायकवादी सत्ता विस्तारवादी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने सैन्य उकसावे की कार्रवाई, साइबर हमले और आर्थिक दबाव का उदाहरण देते हुए कहा, ताइवान की जनता इस तरह की आक्रमकता से वाकिफ है। हाल के वर्षों में ताइवान को चीन के बढते आक्रमक खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Taiwan की रक्षा करेगा हिमार्स,अमेरिका-जापान मिलकर चीन को चटा देंगे धूल

ताइवान पर हमला हुआ तो पूरी दुनिया में आएगी भारी तबाही
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि, हालांकि, लगातार खतरों के साए में रहने के बावजूद ताइवान के लोगों ने कभी चुनौतियों से नजर नहीं चुराई और उन अधिनायकवादी ताकतों के खिलाफ लड़े जो उनके लोकतांत्रिक जीवनशैली को कमतर कर आंकते हैं। बता दें कि, अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो पूरी दुनिया में काम धंधा ठप्प हो जाएगा। क्योंकि, पूरी दुनिया में 80 फीसदी सेमी कंडक्टर की आपूर्ति ताइवान करता है। ऐसे में चीन ने अगर ताइवान पर हमला किया तो पूरी दुनिया एक साथ उसके खिलाफ जंग छेड़ सकती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago