Hindi News

indianarrative

Taiwan ने दिखाई अपनी टेक्नोलॉजी की ताकत- कहा साथ में आए दुनिया के CEO

Taiwan Tech Exhibition

Taiwan Tech Exhibition: चीन लगातार ताइवान को डरान-धमकाने की कोशिश कर रहा है। ताइवान के डिफेंस जोन में घुसकर उसे डराने की कोशिश कर रहा है। चीन का कहना है कि, ताइवान उसका हिस्सा है जिसे वो अपने में मिला कर रहेगा। लेकिन, चीन को ये नहीं पता है कि, उसके पीछे से दुनिया एक हो गई है। अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो इसका अंजाम पूरी दुनिया भुगतेगी और सबसे ज्यादा असर ड्रैगन को ही भुगतना पड़ेगा। क्योंकि, ताइवान के साथ कई देशों का समर्थन है, यहां तक की चीन के दोस्त भी अब ताइवान के होते नजर आ रहे हैं। इस बीच ताइवान ने दुनिया को अपनी टेक्नोलॉजी (Taiwan Tech Exhibition) की ताकत दिखाई है। ताइवान एक एक्सपो (Taiwan Tech Exhibition) आयोजित कर रहा है। राजधानी ताइपे में दुनिया के सबसे बड़े टैक्नोलॉजी एक्सपो का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें- ड्रैगन का नया खेल! चीन की कर्ज जाल में फंस रहा भारत का ये करीबी दोस्त

टेक एक्सपो में ताइवान ने यूरोप, मिडिल इस्ट, अमेरिका एशिया समेत दुनिया भर के आटो, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, टैक्नालोजी मोबाईल इंडस्ट्री से जुड़े कंपनियों के सीईओ को बुलाया है। यह ख़ास टेक एक्सपो ताइवान की राजधानी ताइपे में आयोजित की गई है, जो अगले एक हफ्ते तक चलेगा। दुनिया में अपने सेमी कंडक्टर डिवाइस की ताकत की वजह से भी ताइवान की एक अलग पहचान है। ताइवान इसके जरिए पूरी दुनिया के तमाम मुल्कों की जरुरतों को पूरा करता है। चिंता की बात ये है कि अगर ताइवान पर चीन हमले करता है तो पूरी दुनिया की कई इंडस्ट्री पर संकट आ जाएंगे।

बता दें कि, कोरोना महामारी का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिला। पूरी दुनिया में जमकर इस वायरस ने कोहराम मचाया। पूरी दुनिया के अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई। ताइवान की बात करें तो, कोरोना काल में ही सेमी कंडक्टर की भारी कमी देखने को मिली थी। दरअसल, ताइवान की इंडस्ट्री बंद होने के चलते दुनिया में हाहाकार मच गया था। इंडस्ट्रियों के लिए सबसे ज्यादा समस्या पैदा हो गई थी और सेमी कंडक्टर के बिना कई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट पर संकट आ गए थे। अब ताइवान पर चीनी हमले का खतरा मंडरा रहा है जो वैश्विक चिंता है। ताइवान पर चीन के अटैक करते ही पूरी दुनिया में काम धंधा रूक जाएगा। ऐसे में ताइवान है तो काफी छोटा लेकिन, कई मायनों में वो दुनिया के लिए बेहद ही अहम है।

यह भी पढ़ें- Uyghurs Muslims के अंगों की तस्करी के बाद अब उनकी अगली पीढ़ी को भी कर रहा खत्म

ताइवान ने इस टेक एक्सपो का आयोजन दुनिया को अपनी ताकत दिखाने के साथ-साथ समर्थन जुटाने के लिए किया है। टेक एक्सपो को समर्थन जुटाने का नायाब तरीक़ा माना जा रहा है। इस एक्सपो के ज़रिए ताइवान दुनिया को अपनी महत्ता बताएगा। दुनियाभर से इंडस्ट्रियों और कंपनियों के सीईओ को बुलाने के पीछे भी यही मक़सद है ताकि दुनिया को ताइवान की ताकत का पता चला।