Hindi News

indianarrative

नहीं सुधरेगा Taliban! कहा- चाहें परमाणु बम गिरा दो, नहीं बदलेंगे महिलाओं पर बैन वाला फैसला

Taliban On Afghan Women Education

Taliban On Afghan Women Education: अफगानिस्तान में महिलाओं की जिंदगी नर्क बनी हुई है। आए दिन तालिबान कोई न कोई अपना क्रूर फरमान जारी कर उनकी आजादी को मार रहा है। तालिबान राज में महिलाओं को बुर्खा पहनना अनिवार्य है। घर से अकेले बाहर नहीं निकल सकती, अस्पताल में किसी महिला डॉक्टर से ही इलाज कराना है। चुश्त कपड़े नहीं पहनना है, म्यूजिक नहीं सुन सकती। इन सब क्रूर कानूनों के बाद अब तो उनकी शिक्षा भी तालिबान (Taliban On Afghan Women Education) ने छीन ली है। जिसकी पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। अब इसे लेकर तालिबानी शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम (Taliban On Afghan Women Education) ने कहा है कि, चाहें अफगानिस्तान पर परमाणु बम गिरा दिया जाए लेकिन, इस्लामिक अमीरात सरकार अपना फैसाल नहीं बदलेगी। साथ ही नदीम ने दावा किया है कि, सरकार का ये फैसला इस्लामिक कानूनों के अनुसार है।

परमाणु बम गिरने के बाद भी तालिबान नहीं बलेगा अपना फैसला
तालिबान सरकार ने महिलाओं के मुद्दे पर दुनिया को दो टूक चेतावनी दी है। तालिबानी शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने कहा है कि अफगानिस्तान पर परमाणु बम गिरने के बाद भी ये फैसला नहीं बदलेगा। नदीम ने ये तक कहा है कि, अफगानिस्तान एक संप्रभु देश है, ऐसे में दुनिया के बाकी देशों को उसके आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। तालिबान सरकार ने अफगान विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। लड़कियों के हायर सेकेंडरी में प्रवेश पर पहले से ही रोक लगी हुई है।

तालिबान लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा को इस्लाम के खिलाफ बता रहा
इसके आगे नदीम ने कहा कि, महिलाओं के विश्वविद्यालय में प्रवेश का फैसला उनके सरकार की उच्चस्तरीय कमेटी ने किया है। साथ ही ये भी दावा किया कि, कि लड़कियों और महिलाओं का पढ़ाई करना इस्लाम और अफगान मूल्यों के खिलाफ है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में नदीम ने कहा था कि, हमने लड़कियों से कहा था कि वे हिजाब पहनें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो ऐसे सज धजकर जाती हैं, जैसे किसी शादी में जा रही हों। ऐसे में इस्लामिक कानूनों को न मानने के कारण उन पर विश्वविद्यालय में प्रवेश करने पर पाबंदी लगाई गई है।

सत्ता मिलते ही असली रंग दिखाना शुरू कर दिया तालिबान
अफगानिस्तान पर कब्जा करते वक्त तालिबान ने कहा था कि, वो अब पहले जैसा नहीं रहा बदल चुका है। तालिबानी प्रवक्ताओं ने दुनिया को भरोसा दिलाया था कि, उनकी नई सरकार महिलाओं को पूरी तरह से आजादी देगी। साथ ही उन्हें नौकरी करने और अकेले यात्रा करने की भी अनुमति होगी। लेकिन, सरकार गठन होते ही तालिबान ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और एक के बाद एक पाबंदियों की झड़ी लगा दी।

यह भी पढ़ें- TTP ने कहा, पूरी ताकत से करेंगे पाकिस्तान में हमले, ये जिहाद है- मुल्क रोएगा खून के आंसू