Hindi News

indianarrative

तालिबान का आदेश! अब महिलाओं के रेस्टोरेंट और पार्क में जाने पर भी प्रतिबन्ध

Taliban restricts women

Taliban restricts women: फिर से एक और प्रतिबन्ध !आखिर चाहता क्या है यह देश ? अब तो बस यह रह गया है की महिलाएं सांस भी इन कट्टरपंथियों के हुकुम से लें। महिलाएं पढाई नहीं करेंगी, महिलाएं बाहर नहीं निकलेंगी, महिलाएं यह नहीं खाएंगी, महिलाएं यह नहीं पहनेंगी बस यही है इनका काम। इससे ऊपर कुछ नहीं है। आज के दौर में महिलाएं क्या कुछ नहीं कर रही हैं। कोई पायलट तो कोई नासा पर जा रही हैं लेकिन इन कट्टरपंथियों की वजह से वहाँ की महिलाएं घर से बाहर तक नहीं जा पा रही हैं। अब तालिबान (Taliban) ने महिलाओं के रेस्टोरेंट और पार्क में जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। यह प्रतिबंध केवल हेरात प्रांत पर लागू होगा। तालिबान (Taliban) सरकार ने बयान जारी कर बताया कि इस्लामिक गुरुओं और लोगों की सलाह पर खुले लॉन वाले रेस्तरां में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। तालिबान ने कहा कि कुछ लोगों की शिकायत पर ऐसा कदम उठाया गया है। ऐसी शिकायतें सामने आई थी कि इस तरह के स्थानों पर महिलाएं और पुरुष एक साथ होते हैं और महिलाएं हिजाब नहीं पहनती। ऐसे स्थानों पर महिलाओं के लिए पर्दे की व्यवस्था भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: आतंकवाद का खुदा आतंक से परेशान.. Talibani धमकी से डरे बिलावल, बोले- नहीं करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

तालिबान सरकार के मुताबिक़ महिलाएं वहाँ नहीं जाएंगी जहा पुरुष ज़्यादा होंगे। तो इसका मतलब तो यह हुआ के वह बिलकुल ही निकलना छोड़ दें। अजीब तरह का क़ानून चल रहा है जिसके विरोध करने पर महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया जाता है।एक साल से बस ऐसे प्रतिबन्ध लगे जा रहे हैं। तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता संभाला था जिसके बाद महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।

महिलाओं पर पहले शिक्षा पर लगी रोक

इस्लाम में शिक्षा का बहुत महत्व है। यहाँ पर कट्टरपंथियों का उल्टा हिसाब चल रहा है। उन्होंने वहाँ लड़कियों पर शिस्क्षा हासिल करने प्रतिबंध पर लगाया है। इसपर सख्त तरीके से कार्रवाई भी करी गई है। इस आदेश का पालन नहीं करने वाले यूनिवर्सिटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई थी। इससे पहले महिलाओं के पार्क जाने, जिम जाने पर भी रोक लगाई जा चुकी है।

मीडिया में काम नहीं करेंगी महिलाएं

महिलाओं की शिक्षा पर रोक लगाने के बाद फिर उनके कामो पर रोक लगाई गई। साफ़ तोर पर कहा गया कि कोई भी महिला एंकर, पुरुषों के साथ शो होस्ट नहीं करेंगी, वहीं किसी भी महिला गेस्ट को भी शो में नहीं बुलाया जाएगा।