Hindi News

indianarrative

यह इंडिया नहीं कट्टर मुस्लिम देश है, यहां की करेंसी पर कलमा नहीं गणपति विराजमान है! ‘भटके हुए नौजवानों’ कुछ तो सबक लेलो

दुनिया के इस बड़े इस्लामिक देश में है भगवान विष्णु की सबसे बड़ी मूर्ति

दुनिया में एक ऐसा भी मुस्लिम देश है जहां पर हिंदू देवी-देवताओं की मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष ध्यान दिया जाता है। एक पाकिस्तान है जहां पर आए दिन हिंदू देवी-देवताओं के मुर्तियों को तोड़ कर हिंदुओं के भावनाओं वो ठेस पहुंचाया जाता है। हिंदुओं के प्रती पाकिस्तान की ये नफरत नहीं तो क्या है। आज भारत के मुसलमान जितनी आजादी से रह रहे हैं उतनी आजाद शायद किसी भी मुल्क में नहीं है। लेकिन, यहां पर कुछ कट्टरपंथी धार्मिक स्थानों को लेकर आए दिन विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हैं। भारत वो देश है जहां पर हर धर्म के लिए जगह है और हर धर्म के लोग बड़े ही प्रेम से रहते हैं। लेकिन, कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों को चलते यहां के धार्मिक सौहार्द को खराब किया जाता है। अरे यहां तो मोहम्‍मद कामिल और मोहम्‍मद आदिल भगवा कपड़ा पहन कर मस्जिदों में तोड़फोड़ कर हिंदुओं को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। पाकिस्तान की बात करें तो, यहां पर आए दिन हिंदुओं पर हमले होते हैं, उन्हें जबर धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया जाता है। जबरन हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के के साथ शादी करा दिया जाता है। पाकिस्तान में आए दिन हिंदू देवी-देवताओं की मुर्तियों को तोड़ा जाता है। लेकिन, इंडोनेशिया भी एक इस्लामिक देश है जहां पर हिंदू देवी-देवताओं की इनती मान जान है कि, ये अमेरिका में इंडोनेशिया की एंबेसी में देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर चुके हैं। इतना ही नहीं, पूरी दुनिया में सबसे बड़ी भगवान विष्णु की मुर्ति कहीं है तो वो भारत नहीं बल्कि इंडोनेशिया में ही है।

सबसे पहले ये बता दें कि, इंडोनेशिया की 90 फीसदी हिंदू आबादी बाली में रहती है। बाली इंडोनेशिया के सबसे विकसित हिस्सों में से एक हैं, जहां गरीबी रेखा से नीचे सिर्फ पांच फीसदी लोग हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 12 फीसदी है। बाली में लगभग हर स्ट्रीट पर एक हिंदू देवता का मंदिर विराजमान है। इंडोनेशिया में हिंदू-मुस्लिम कितना मिलजुल कर रहते हैं इसका अंदाजा इसी से लगा लें कि, यहां की एयरलाइंस तक भगवान के नाम पर है। दरअसल, गरुण एयरलाइंस इंडोनेशिया की है जो, भगवान विष्णु के वाहन के नाम पर है। यहां तक देश के नोट पर भी भगवान गणेश की फोटो बनी है। मुस्लिम बाहुल्य देश होने के बाद भी इंडोनेशिया में हर धर्म के लोग मिल जुल कर रहते हैं। इंडोनेशिया अपनी पुरानी संस्कृति को चलता है। इसका सबसे बड़ा सबूत 2013 में मिल जाता है जब अमेरिका में इंडोनेशिया की एंबेसी में देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई थी।

इंडोनेशिया का बाली शहर सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां हर साल लगभर 2 करोड़ लोग इस टापू पर घूमने आते हैं। ये दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बाहुल्य देश है। यहां पर दुनिया के 12.7 फीसदी मुस्लिम रहते हैं। यहां के बालि में लगभग हर स्ट्रीट पर एक हिंदू देवता का मंदिर है और यहीं पर भगवान विष्णु की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा मौजूद है। भगवान विष्णु यहां अपने वाहन गरुण पर बैठे हुए हैं। इस मूर्ति की ऊंचाई 75 मीटर है। ये मूर्ति उन्गासन पहाड़ी के ऊपर केंकाना सांस्कृतिक पार्क में मौजूद है। अगर इसके आधार की ऊंचाई को जोड़ लें तो ये दुनिया की सबसे ऊंची तांबे की मूर्ति बनती है। आधार के साथ इसकी ऊंचाई 121 मीटर हो जाती है, जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति होगी। हालांकि मूर्तियों की ऊंचाई को नापने के दौरान आधार को नहीं जोड़ा जाता है।