Hindi News

indianarrative

Nepal की तारा एयरलाइंस का विमान मुस्टैंग में क्रैश, 4 भारतीयों सहित सभी 23 यात्रियों के मारे जाने आशंका

तारा एयरलाइंस का विमान क्रैश

नेपाल के एवियन मिनिस्ट्री ने कहा है कि 4 भारतीयों समेत 19 यात्रियों को लेकर जामसम जा रहे तारा एयरलाइंस का विमान मुस्टैंग में क्रैश हो गया है। रविवार सुबह पोखरा (Pokhara) से उड़ान भरने के बाद घोरेपानी के ऊपर इस विमान से कंट्रोल टावर का संपर्क टूट गया था। इसके बाद इस विमानकी जारी थी। तारा एयरलाइंस के इस विमान में 4 भारतीय समेत कुल 22 लोग सवार थे। जो चार भारतीय इस विमान में सवार थे, वे महाराष्ट्र के  ठाणे शहर के एक ही परिवार के हैं। इनमें दो बच्चे भी हैं।

नेपाल की तारा एयरलाइंस के मुताबिक ठाणे के रहने वाले अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी भी सवार थे। इस विमान में चार भारतीयों के अलावा जर्मनी के दो लोग और नेपाल के 13 लोग सवार थे। इसके अलावा विमान में चालक दल के तीन नेपाली सदस्य भी थे। विमान के कैप्टन प्रभाकर घिमिरे उड़ा रहे थे। विमान ने सुबह 9:55 बजे पोखरा से टेक ऑफ किया था। नेपाली सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए इसके मलबे को खोज निकाला है।

इससे पहले जानकारी मिली थी विमान को लाम्चे नदी के पास दुर्घनाग्रस्त होते देखा गया है। चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर के अनुसार विमान को मुस्टैंग के जोमसोम में आखिरी बार देखा गया था इसके बाद वो धौलागिरी पर्वतों की ओर गया था। इस बीच उससे संपर्क टूट गया था।

वहीं पुलिस अफसरों के अनुसार तारा एयरलाइंस का विमान तीति क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ है। मुस्टैंग के डीएसपी राम कुमार धनी के मुताबिक तीति के स्थानीय लोगों ने उन्हें जानकारी दी थी कि उन्हें किसी धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद क्षेत्र में हेलीकॉप्टर को खोजी अभियान में लगाया गया था।