Hindi News

indianarrative

नॉर्थ कोरिया-साउथ कोरिया के बीच जंग के हालात!एक-दूसरे पर बरसा रहे गोले

North and South Korea Opened Fire On The Sea Border

Tension between North and South Korea: इस दुनिया के कई देशों के बीच हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। रूस और यूक्रेन जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। लगभग हर एक देश में महंगाई अपने चरम पर है। वह दो और देश हैं जिनके बीच जंग के हालात बनते नजर आ रहे हैं। दरअसल, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया (Tension between North and South Korea) के बीच टेंशन बढ़ते ही जा रहा है। विविदित पश्चिमी समुद्री सीमा पर एक दूसरे (Tension between North and South Korea) को चेतावनी देते हुए गोलीबारी की है। दोनों देशों की सेनाओं की ओर से बताया गया है।

दोनों एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
उत्तर कोरिया के हाल में हथियारों के परीक्षण को लेकर तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उसकी नौसेना ने उत्तर कोरिया के एक व्यापारी जहाज को रोकने के लिए चेतावनी स्वरूप गोलियां चलायी। उसने दावा किया कि उत्तर कोरियाई जहाज ने सोमवार तड़के उसकी समुद्री सीमा का उल्लंघन किया। उत्तर कोरियाई सेना ने कहा कि उसने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 10 गोले दागे। उसने दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाज पर एक अज्ञात जहाज पर कार्रवाई करने की आड़ में उसके समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करने का आरोप लगाया। दोनों कोरियाई सेनाओं के बीच झड़पों की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें- FATF के ICU से बाहर आया पाकिस्तान, लेकिन- आतंकवाद का खूनी दाग कैसे धुलेगा?

उत्तर कोरिया लगातार टेल्ट कर रहा मिसाइल
कोरियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण के बाद से लगातार तनाव है। लेकिन इस बीच पिछले सप्ताह से दक्षिण कोरिया ने सैन्य अभ्यास किया है। वार्षिक सैन्याभ्यास से उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ा है। शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने सीमा के पास आर्टिलरी ड्रिल का अभ्यास किया और सैन्य जेट उड़ाए। बुधवार को उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का प्रक्षेपण किया। उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन ने मिसाइल लॉन्च को दुश्मन के लिए एक स्पष्ट चेतावनी बताया। इसके साथ ही इसी महीने जापान के ऊपर से दागे गए एक बैलेस्टिक मिसाइल का जिक्र किया गया।