Hindi News

indianarrative

Shinzo Abe पर हुए हमले से खुश हुआ ड्रैगन, मौत की कर रहा कामना- सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू

शिंजो आबे की मौत पर खुशी मना रहा चीन

दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री पर हमला किया गया है और उनपर गोली चलाई गई हो। आज ही शिंजो आबे एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी उनपर हमला हुआ और उनके सीने में दो गलियां दाग दी गई। इस घटना के बाद से सिर्फ जापान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक का माहौल है और लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्तब्ध हैं। शिंजो आबे और पीएम मोदी एक दूसरे के घनिष्ट मित्र थे। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। ऐसे में उनके ऊपर जानलेवा से पीएम मोदी बेहद ही दुखी हैं। एक ओर जहां दुनिया इस शोक में डूबी हुई है और उनके ठीक होने की कीमना कर रही है तो वहीं, चीन खुशी मना रहा है। यहां तक कि, जब गोली लगने के बाद शिंजों अबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो चीन उनके मौत की कामना कर रहा था। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया मीडिया के जरिए हुए है।

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शिंजो अबे की मौत की कामना करने वाले लोगों ने पोस्ट किए हैं। फिलहाल शिंजो आबे का इलाज चल रहा है और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया था। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले चीनी राजनीतिक कार्टूनिस्ट बादिउकाओ ने ट्वीट कर कुछ चीनियों की सोशल मीडिया पोस्ट्स को शेयर किया है। जिनमें चीनियों ने शिंजो आबे पर हमला होने पर खुशी जाहिर की है और उनकी मौत की भी काम कर रहे हैं। बादिउकाओ कार्टूनिस्ट हैं और अपनी पहचान को छिपाने के लिए उन्होंने यह पेन नेम रखा है। वह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के तीखे आलोचक माने जाते हैं।

बता दें कि शिंजो आबे उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने क्वाड संगठन की स्थापना करने का प्रयास किया था। क्वाड संगठन को चीन अपने लिए एक चुनौती के तौर पर देखता रहा है। इसी के चलते चीन शिंजो अबे से चीढ़ता है। लेकिन, इस तरह की हरकते वाकई में चीन की असलियत दिखाती है उसके अंदर से इंसानियत मर चूकी है। दो गोलियां लगने के बाद शिंजो आबे रैली स्थल पर ही गिर पड़े। गोलियां लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया था। फिलहाल उनका हालत नाजुक बनी हुई है, डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।