Putin से बात करने में डर रहे पश्चिमी देश! यहां के राष्ट्रपति बोलें इतने पर नहीं रुकने वाला रूस, America से कहा तुम भी नहीं…

<div id="cke_pastebin">
<p>
रूस यूक्रेन पर हमला करेगा यह बात पहले से ही पक्कि थी। इसके पीछे कई कारण है। आसल मुद्धे की बात करें तो भोलाभाला बना यूक्रेन 2015 से ही डेनबास के लोगों का जीना हराम कर रखा था। आज जो हाल यूक्रेन में है वो 2015 से उसने डोनबास में कर रखी है। तब से लेकर अब तक कम से कम 13 से 15 हजार लोगों को मारा जा चुका है जिसमें 500 से अधिक मासूम बच्चों को भी मारा गया है और यह सब करने वाला है यूक्रेन। देश की मीडिया भी इस वक्त पश्चिमी मीडिया के रंग में रंग चुकी है। इस वक्त हमारी मीडिया भी वही दिखा रही है जो पश्चिमी देश दिखाना चाहते हैं और ये सिर्फ यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को दिखा रहे हैं। इस बीच एक देश में इस हमले का साफ खौफ देखा जा सकता है जिसने अमेरिका को चेतावनी दी है।</p>
<p>
दरअसल, रूसी सैनिकों से लिथुआनिया भी डरा है। यहां के राष्ट्रपति गीतानास नौसेदा ने सोमवार को वाशिंगटन के शीर्ष राजनयिक एंटनी ब्लिंकन को चेतावनी देते हुआ कहा कि यूक्रेन में रूस की आक्रामकता को रोकने में विफलता वैश्विक संघर्ष को जन्म देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युक्रेन में पुतिन इतने में नहीं रुकेंगे। उन्होंने कहा कि, हर तरह से दुनिया पर यूक्रेनियन की मदद करने का दायित्व था। अगर तीसरा विश्व युद्ध रोकना है तो यूक्रेन की हर तरह से मदद करना चहिए।</p>
<p>
यह बताते चलें कि, लिथुआनिया नाटो का सदस्य है और इसने यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजी है। इसके साथ ही रूसी हमले के बाद से यूक्रेनी शरणार्थियों का स्वागत किया। एंटनी ब्लिंकन सोमवार और मंगलवार को लातविया और एस्टोनिया का दौरा करने वाले थे। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने पहले विनियस में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों से कहा था कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने राष्ट्रों के बीच शांति बनाए रखने के लिए बनाए गए बुनियादी सिद्धांतों को चुनौती दी है। ब्लिंकन ने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि लोग समझें कि वास्तव में क्या दांव पर लगा है और यह यूक्रेन से भी आगे, यहां तक ​​कि बाल्टिक देशों से भी आगे, यहां तक ​​कि यूरोप से भी आगे जाता है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago