Hindi News

indianarrative

टाइटैनिक भूल जाएं! ‘चलते-फिरते शहर’ से कम नहीं हैं दुनिया के ये टॉप जहाज

​दुनिया के पांच सबसे बड़े जहाज

Top 5 largest ships: अक्सर ऐसा होता है जब भी हम जहाजों का नाम सुनते हैं तो सबसे पहले दिमाग में टाइटैनिक आता है। हाल ही में 269 मीटर लंबा इंजीनियरिंग का खूबसूरत नमूना रहा ये जहाज 1912 में डूब गया था। ये एक पैसेंजर जहाज था, जिसके हादसे में लगभग 1,500 लोगों की मौत हो गई थी। मालूम हो यह अपने समय का एक बेहद एडवांस जहाज था, मगर आज 21वीं सदी के जहाज लग्जरी वाले लाइफस्टाइल से भरे हैं। इनमें बार, कसीनो, स्वीमिंग पूल, जिम और वाटर पार्क जैसी सुविधाएं हैं। आइए जानें दुनिया के ऐसे ही 5 सबसे बड़े जहाजों के बारे में।

​वंडर ऑफ द सी:  वंडर ऑफ द सी यानी समुद्र का आश्चर्य। ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप है। रॉयल कैरिबियन कंपनी का ये जहाज 27 जनवरी 2022 को सर्विस में आया। ये जहाज 362 मीटर लंबा है। पैसेंजर के लिए इस जहाज में 16 मंजिल है। 5,734 पैसेंजर इसमें सवार हो सकते हैं।

सिंफनी ऑफ द सी: सिंफनी ऑफ द सी भी रॉयल कैरिबियन कंपनी का जहाज है। इसकी लंबाई भी 362 मीटर है, जो 2018 में शुरू हुआ। हालांकि इसमें वंडर ऑफ द सी से कम पैसेंजर आते हैं, जिनकी संख्या 5,518 है।

​हार्मनी ऑफ द सी: हार्मनी ऑफ द सी दुनिया लंबाई के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे लंबा जहाज है। यह अपनी तरह का इकलौता जहाज है , जिसमें 10 मंजिला वॉटर स्लाइड है। तुलना के लिहाज से अगर आप इसकी ऊंचाई पर खड़े होंगे तो आइफिल टावर भी छोटा दिखेगा।

ये भी पढ़े: टाइटैनिक पनडुब्‍बी में मौत के आखिरी पल जानकर कांप जाएगी रूह, कुछ सेकेंड्स में जिंदगी हो गयी तबाह

ओएसिस ऑफ द सी: ओएसिस ऑफ द सी वह जहाज है जिसने क्रूज इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। 2009 के अंत में जब इसने संचालन शुरू किया तो यह अपनी तरह का पहला जहाज था। इस जहाज में जिप लाइन और एक्वाथिएटर जैसी सुविधाएं हैं। 2019 में इसे अपग्रेड किया गया था।

वर्ल्ड यूरोपा: वर्ल्ड यूरोपा तेजी से बढ़ रहे MSC क्रूज कंपना का पहला विश्व स्तरीय जहाज है। 2022 में इसका संचालन शुरू हुआ। अपनी डिलीवरी के बाद से ही यह MSC की सबसे बड़ी क्रूज शिप है। इसकी लंबाई 333 मीटर है। वहीं इसमें 6,762 पैसेंजर और 2,138 क्रू मेंबर सवार हो सकते हैं।