Hindi News

indianarrative

हारने लगा Ukraine तो फिर भागे-भागे पहुंचा PM Modi के पास, कहा- एक बार पुतिन को समझा दें कि…

Ukraine ने फिर लगाई भारत से मदद की गुहार

रूस इस वक्त लगातार यूक्रेन पर हमले करते जा रहा है और रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और नाटो देशों की तमाम कोशिशों के बाद भी ये जंग जारी है। यूक्रेन पहले भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से गुहार लगा चुका है कि वो चाहे तो इस महायुद्ध में कृष्ण की भूमिका निभा कर रूकवा सकते हैं। अब एक बार फिर से यूक्रेन को पीएम मोदी याद आए हैं उसने कहा है कि, कहां हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार रूस को समझा दे कि यह युद्ध किसी के हित में नहीं है।

जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा (Ukrainian foreign minister Dmytro Kuleba) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा है कि, युद्ध रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करें। कुलेबा ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि वो पुतिन तक पहुंचे और उन्हें समझाएं युद्ध सभी के हित के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि, पूरी दुनिया में एक ही शक्स हैं जो इस युद्ध में रुचि रखते हैं वो खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस के लोग इस युद्ध में रुचि नहीं रखते हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत यूक्रेनी कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है और अगर यह युद्ध जारी रहता है, तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा इसलिए वैश्विक और भारतीय खाद्य सुरक्षा के लिहाज से भी इस युद्ध को रोकना होगा।