Hindi News

indianarrative

राष्ट्रपति Zelensky ने कहा- जंग में सबने हमें अकेला छोड़ दिया, कभी माफ नहीं करेंगे…

Ukraine के राष्ट्रपति का छलका दर्द

रूस के हमले से यूक्रेन में चारों ओर खौफ व तबाही का मंजर है। अमेरिका और नाटो देशों ने रूस को उकसाने का काम किया। जंग शुरू होने से पहले ये कहते रहे कि यूक्रेन की सुरक्षा के लिए वो प्रतिबंद्ध हैं। लेकिन अब जब रूस ने हमला बोल दिया है तो ये मैदान में उतरने के बजाय आर्थिक चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं और तब तक रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा। क्योंकि, राजधानी कीव कुछ ही देर में रूस के कब्जे में होने वाली है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की का दर्द छलका है और उन्होंने कहा है कि, जंग में उन्हें सबने अकेला छोड़ दिया।

राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की का दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने कहा कि 'जंग में सबने अकेला छोड़ दिया, जिन्होंने जान गंवाई वे यूक्रेन के हीरो से कम नहीं हैं।' उन्होंने नागरिक ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि, रूस की यह हरकत गलत है। उसने पहले दावा किया था कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों पर ही हमला करेगा, लेकिन रूसी सेना और जंगी जहाज नागरिक इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। वे लोगों को मार रहे हैं। शांत शहरों को सैन्य ठिकानों में बदल रहे हैं। इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ओडेसा द्वीप पर रूस ने कब्जा कर लिया है। वहां तैनात सभी यूक्रेनी सीमा रक्षक मारे जा चुके हैं। उन्होंने रूसी आक्रमण का जवाब देने के लिए रूस के साथ पूर्ण सैन्य घेराबंदी का भी आदेश दिया। यह घेराबंदी 90 दिन चलेगी। सैन्यकर्मियों और सेना में सेवा देने योग्य देशवासियों को तैनात करने को कहा गया है। यूक्रेन मंत्रिमंडल को वित्तीय व अन्य संसाधन जुटाने का भी निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Russia से जंग करने जा रहा America! जर्मनी में भेजा 7,000 और सैनिक, कहा- एक्शन में रहना कभी भी कर देंगे जंग का एलान