Hindi News

indianarrative

मई के आरंभ में आगाज और आखिरी में पुतिन की हत्या का फाइनल ट्रायल! आखिर जेलेंस्की के जेहन में क्या?

Vladimir Putin

एक महीने महीने में दो बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Putin) को टारगेट बनाकर किए गए ड्रोन हमले से दुनिया भर में सनसनी फैल गई है। मंगलवार की सुबह मास्को पर फिर जोरदार तरीके से ड्रोन हमला किया गया। रूस ने इसके लिए यूक्रेन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि यूक्रेन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला पुतिन के घर के पास ही हुआ बताया जा रहा है। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि एक महीने में क्या दो बार यूक्रेन पुतिन की हत्या का ट्रायल कर चुका है, क्या वाकई यूक्रेन पुतिन की जान लेना चाहता है, क्या जेलेंस्की अब पुतिन पर आखिरी वार करने वाले हैं?…यह सवाल इसलिए हैं कि यूक्रेन ने पुतिन के घर को लक्ष्य में रखकर मई के पहले हफ्ते में और अब आखिरी हफ्ते में दो बार ड्रोन हमला किया है।

रूस के मुताबिक मंगलवार को यूक्रेन के ड्रोन हमले में मास्को में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि रूस ने यूक्रेन के 5 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। जबकि उसके 3 ड्रोन तकनीकी वजहों से लक्ष्य से भटक गए और वह जहां गिरे, वहां नुकसान कर गए। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन का यह मानव रहित आतंकी हमला है, जिसे पुतिन को टारगेट करके किया गया है।

मास्को में मचा हड़कंप

मास्को में यूक्रेन के ड्रोन हमले से खलबली मच गई है। एक महीने में दूसरी बार तथाकथित रूप से यूक्रेन ने मास्को और पुतिन को टारगेट बनाकर ड्रोन हमला किया है। इस बार हमले की सबसे पहली सूचना मास्को शहर के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दी। उन्होंने मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि ड्रोन हमले से राजधानी मास्को में कई इमारतों को क्षति पहुंची है। हालांकि यह मामूली रूप से है। कुछ लोगों को अस्थाई रूप से सुरक्षित ठिकानों की ओर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े: America ने छोड़ा साथ! यूक्रेन बोला- Putin के आगे सरेंडर का दबाव बना रहे पश्चिमी देश

पुतिन के घर को बनाया निशाना

इस हमले में राजधानी के दक्षिण-पश्चिम स्थित रूबलोवका के कुलीन जिले समेत मास्को के कई समृद्ध उपनगरों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हमला पुतिन के गांव उसोवो के पास किया गया। यह राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास नोवो-ओगारियोवो के नजदीक है। इससे माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन और उनके आवास को लक्षित करके यह हमला किया गया है।