US ने Russia के खिलाफ जो कदम उठाया उससे पूरी दुनिया में आने वाला है भूचाल- अब Putin भी चुप नहीं बैठेंगे

रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला बोला है उसके बाद से ही अमेरिका और पश्चिमी देश एक के बाद एक कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं। इस बीच अमेरिका एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है जिससे दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में भूचाल आ सकता है। जंग के बीच अमेरिका रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा। व्हाइट हाउस किसी भी वक्त इसका एलान कर सकता है। व्हाइट हाउस की पत्रकार जेनिफर जैकोब्स ने कहा है कि, उन्हें सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडने भारतीय समायानुसार रात के 9:15 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान बाइडेन रूस पर बड़ी पाबंदियों का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि अमेरिकी पाबंदी से दुनियाभर में तेल के दाम बढ़ेंगे। रूसी तेल पर पाबंदी से कच्चा तेल महंगा हो जाएगा। अब तब रूस पर कई आर्थिक पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। लेकिन अब जो अमेरिका करने जा रहा है उसके चलते पूरी दुनिया को इसका खामियाजा भूगतना होगा।

इधर रूस के उप प्रधानमंत्री ने कहा है कि अगर उसके एनर्जी सप्लाई पर बैन लगाया गया तो वह पश्चिमी देशों को 300डॉलर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदने को मजबूर कर देंगे। इसके साथ ही रूस-जर्मनी गैस पाइपलाइन को भी बंद करने देने की धमकी दी है। रूस के उप-प्रधानमंत्री एलेग्जेंडर नोवक ने कहा कि अगर रसियन ऑयल को खरीदने से मना किया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। इससे ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमत आसमान छूने लगेगी। वह दिन दूर नहीं है जब कच्चे तेल का भाव 300डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा। रूस का तेल अभी डिस्काउंट पर मिल रहा है, लेकिन कोई देश खरीदने की हिम्मत इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि इससे वह रूस का खुला समर्थक हो जाएगा। तेल निर्यात बैन हो जाने से रूस की इकोनॉमी को गहरा झटका लगेगा।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, यूरोप अपनी जरूरत का ज्यादा तेल रूस से आयात करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है। वह रोजाना करीब 11मिलियन बैरल तेल उत्पादन करता है। इसका आधा हिस्सा वह निर्यात करता है। निर्यात में आधा केवल यूरोप को जाता है। यानी की रोजाना आधार पर वह यूरोप को 2.5-3मिलियन बैरल तेल निर्यात करता है। नोवक ने कहा कि अगर यूरोप रूस से तेल आयात बंद कर देता है तो उसे भारी एनर्जी क्राइसिस से जूझना होगा। यूरोप के नेताओं को इस बात को समझने की जरूरत है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago