Hindi News

indianarrative

Putin के बयान से जल-भुन उठेगा America! बोले- दुनिया पर India करेगा राज

Vladimir Putin again Praises India

Vladimir Putin Praises India: रूस और भारत की दोस्ती काफी पुरानी और गहरी है। रूस ने हर मुश्कील दौर में भारत का साथ दिया है। साथ ही भारत ने भी रूस के साथ अपनी दोस्ती की परीक्षा में खरा उतरा है। आज यूक्रेन जंग में जब पश्चिमी देश संग अधिकतर दुनिया के देश रूस के खिलाफ हैं तो भारत पुतिन के साथ खड़ा है। भारत और रूस की दोस्ती पश्चिमी देशों को हमेशा से खटकती रही है। अब पुतिन ने एक बार फिर भारत की तारीफ (Vladimir Putin Praises India) कर पश्चिमी देशों के जले पर नमक छिड़क दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की तारीफ (Vladimir Putin Praises India) करने के साथ ही भारतीय नागरिकों को ‘प्रतिभाशाली’ और ‘प्रेरित’ कहा है। एक हफ्ते पहले पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की थी। रूस के यूनिटी डे के अवसर पर उन्होंने कहा कि, विकास के मामले में भारत उत्कृष्ट नतीजे हासिल करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है और करीब डेढ़ अरब लोगों में यह क्षमता है।

यह भी पढ़ें- Ukraine के ये किलर AI ड्रोन रूस में तबाही मचाने को तैयार हैं, जानिए कितना पावरफुल

पुतिन बोले- विकास के मामले में भारत उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेगा
पुतिन ने कहा कि विकास के मामले में भारत उत्कृष्ट परिणाम हासिल करेगा, इसमें कोई शक नहीं है। करीब डेढ़ अरब लोगों में अब यह क्षमता है। एक हफ्ता पहले ही पुतिन ने मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि, पीएम मोदी दुनिया के उन लोगों में शामिल हैं जो अपने देश और अपने लोगों के हित में स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करते हैं।’ उन्होंने कहा कि दुनिया में सभी भारत का सम्मान करते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में हाल के वर्षों में बहुत कुछ हुआ है। वह अपने देश के एक सच्चे देशभक्त हैं और उनका ‘मेक इन इंडिया’ कॉन्सेप्ट एक महत्वपूर्ण प्रयास है। भारत ने वास्तव में अपने विकास को आगे बढ़ाया है और इसके आगे एक महान भविष्य है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके देश का भारत के साथ एक खास रिश्ता है जो दशकों पुराने घनिष्ठ संबंधों की बुनियाद पर खड़ा है।

यह भी पढ़ें- शहीद-136 का भी बाप, Iran के नए Arash-2 ड्रोन मचाएंगे यूक्रेन में तबाही

रूस-भारत हमेशा से एक दूसरे के समर्थक रहे हैं
राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि, रूस का भारत के साथ कभी कोई विवाद नहीं रहा और दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया। समरकंद में सितंबर में पुतिन और पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की थी। इस दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने का आग्रह किया था। जिसके बाद पूरी दुनिया भारत की ओर ताकने लगी कि अगर इस जंग कोई रूकवा सकता है तो वो हैं पीएम मोदी। समरकंद में पीएण मोदी ने अपने दोस्त पुतिन से बातचीत में कहा था कि, आज का युग युद्ध का नहीं है, बातचीत के रास्ते पर लौटना चाहिए’।