अंतर्राष्ट्रीय

Ukraine पर परमाणु हमले को हरी झण्डी, ‘दोस्त’ बोले अब सोचने का समय नहीं

kadyrov wants nuclear Attack: इसी साल 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था। उसके बाद से लेकर अब तक दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस दौरान यूक्रेन को भारी तबाही का सामना करना पड़ा है। यूक्रेन के 4 शहरों पर रूस ने अपने में मिला लिया है। रूस इस जंग में अकेला है और उसके सामने पूरा पश्चिमी देश हैं जो यूक्रेन की हर तरफ से मदद कर रहे हैं। पुतिन कई बार परमाणु हमले की भी धमकी दे चुके हैं। अगर ऐसा होता है तो दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। इस बीच व्लादिमीर पुतिन के दोस्त रमजान कादिरोव (kadyrov wants nuclear Attack) ने मांग की है कि, यूक्रेन पर वो परमाणु हमला करे। कादिरोव (kadyrov wants nuclear Attack) ने कहा है कि, यूक्रेन पर रूस कम क्षमता वाले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करे।

यह भी पढ़ें- सीना ठोककर Putin बोले दूर रहना US, एक इंच भी हटने वाला नहीं- असली आरोपी तुम

परमाणु हथियार इस्तेमाल करे रूस
चेचन रिपब्लिक के नेता रमजान कादिरोव ने कहा कि, मुझे नहीं पता कि सुप्रीम कमांडर-इन-चीफ को डिफेंस मिनिस्ट्री क्या रिपोर्ट करती है, लेकिन मेरी निजी राय है कि यह कड़े फैसले लेने का वक्त है। बॉर्डर से लगे इलाकों में मार्शल लॉ घोषित कर देना चाहिए और कम क्षमता वाले परमाणु हथियार इस्तेमाल किए जाने चाहिए। वेस्टर्न अमेरिकन कम्युनिटी को ध्यान में रखकर हर फैसला लेने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि, ये जंग पश्चिमी देशों के चलते हुई है। उन्होंने जमकर भड़काने का काम किया है। रूस ने बार-बार मना किया है कि, इस जंग से पश्चिमी देश दूर रहे लेकिन, अमेरिका और नाटो ने यूक्रेन को पूरी तरह से मदद की और कर रहे हैं। ऐसे में पुतिन ने चेतावनी दी थी परमाणु हमले के लिए पश्चिम मजबूर न करे। अगर परमाणु हमला होता है तो, इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Putin Annex Ukraine रूस का मास्को से क्रीमिया तक रास्ता साफ, यूक्रेन हाफ

वहीं, रूस ने यूक्रेन के चार शहरों को अपने में मिला लिया है। इसपर पुतिन ने कहा कि, इस क्षेत्र (डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया, खेरसॉन) को लोग अब रूस के नागरिक हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। पुतिन ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों ने भारत को लूटा और अब उनकी नजर रूस पर है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश रूस के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने रूस के पूर्ववर्ती नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के बहकावे में आकर अपनी सामरिक शक्ति को कम किया, जबकि दूसरे देश हमने हथियारों के जखीरे को वैसे ही बनाए रखे। पुतिन ने आरोप लगाया कि नरसंहार का असली आरोपी अमेरिका है, जिसने दुनियाभर के देशों पर झूठे आरोप लगाकर हमले किए और लाखों लोगों को मार डाला।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago