Hindi News

indianarrative

रूस पर हमले का प्लान कर रहा था Europe, Putin बोले- यूक्रेन पर हमला जरूरी था

Putin on Ukraine War New Year 2023

Putin on Ukraine War: अमेरिका को ये रास नहीं है कि कोई उससे आगे निकल जाए। दुनिया में अपनी दादागिरी अमेरिका जन्मों-जन्मों तक बनाये रखना चाहता है। दुनिया में अमेरिका को टक्कर देने वाला या तो रूस है या फिर चीन ऐसे में वो एक ऐसे मौके की तलाश में था जिससे दोनों को कमजोर किया जा सके। रूस ने जैसे ही यूक्रेन पर सैन्य अभियान (Russia and Ukraine War) शुरू किया अमेरिका पूरे पश्चिमी देशों के साथ मिलकर अपनी चाल चल दी। अब चीन की बारी बारी है अगर चीन ने ताइवान पर हमला बोला तो उसके खिलाफ भी पश्चिमी देश उतर जाएंगे। पुतिन (Putin on Ukraine War) लगातार अमेरिका और पश्चिम को यूक्रेन से दूर रहने के लिए कहते आए हैं। लेकिन, सैन्य से लेकर आर्थिक रूप से जेलेंस्की की मदद हो रही है। अब नये साल के मौके पर पुतिन (Putin on Ukraine War) ने एक खुलासा करते हुए बताया है कि, रूस ने बहुत सोच समझ कर ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि, मॉस्को के पास रूस की सुरक्षा पर खतरे के कारण यूक्रेन में सेना भेजने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

पश्चिम रच रहे थे हमले की रणनीति- पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के नाम अपने नववर्ष के संबोधन में पश्चिम देशों पर आक्रामक रुख अपनाने और मॉस्को को कमतर करने के लिए यूक्रेन में संघर्ष का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, यह साल मुश्किल, आवश्यक फैसलों, रूस की संपूर्ण संप्रभुता हासिल करने और हमारे समाज के शक्तिशाली एकीकरण की ओर सबसे महत्वपूर्ण कदमों वाला रहा। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों ने शांति के बारे में झूठ बोला लेकिन वह आक्रमण की तैयारी कर रहे थे और आज वह खुलकर यह स्वीकार करता है, अब शर्मिंदगी नहीं रही। वे रूस को कमजोर करने तथा बांटने के लिए यूक्रेन का निंदनीय ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने कभी किसी को यह करने नहीं दिया और करने देंगे भी नहीं। रूस ने इस युद्ध को यह कहते हुए उचित ठहराया है कि यूक्रेन ने पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूस के समर्थकों का उत्पीड़न किया। हालांकि, यूक्रेन और पश्चिमी देश इन आरोपों को झूठा बताते हैं।

पुतिन बोले उनके प्रतिबंध का उलटा उन्हीं पर असर
इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि, वर्षों तक पश्चिमी अभिजात वर्ग ने डोनबास में सबसे मुश्किल संघर्ष के समाधान समेत उनके शांतिपूर्ण इरादों को लेकर हमें पाखंडी तरीके से आश्वासन दिया। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर युद्ध छेड़ने के बाद रूस के खिलाफ व्यापक प्रतिबंध लगाए। इस संदर्भ में पुतिन ने कहा कि इस साल, हम पर असली प्रतिबंध युद्ध घोषित किया गया। उन लोगों ने हमारे उद्योग, वित्त और परिवहन को पूरी तरह बर्बाद करने की उम्मीद से यह शुरू किया था। ऐसा हुआ नहीं क्योंकि एक साथ मिलकर हमने सुरक्षा की विश्वसनीय सीमा बनाई।

यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही
वहीं, रूस ने नये साल के मौके पर यूक्रेन का जश्न फीका कर दिया है। यूक्रेन में जमकर मिसाइल हमले किये हैं जिससे पूरी यूक्रेन में भारी अफरा-तफरी है। कई क्षेत्रों में बिजली बधीत है तो कई जगह आग की लपटें। पश्चिमी देशों की चाल में फंसे जेलेंस्की को इस वक्त अपनी जनता नहीं नजर आ रही है। उन्हें अपने जनता के बारे में सोचने से कोई मतलब नहीं। उनकी जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही जब ये जंग रुकने वाली होती है तो अमेरिका परदे के पीछे से आकर आग लगाकर निकल लेता है। यूक्रेन को हथियार देना पश्चिमी देशों की सबसे बड़ी गलती है। यही वजह है कि, ये जंग अब तक चल रही है।

यह भी पढ़ें- असली वॉर अब शुरू होगा- साल 2023 में Putin के खतरनाक प्लान से हिला Europe!