Hindi News

indianarrative

असली वॉर अब शुरू होगा- साल 2023 में Putin के खतरनाक प्लान से हिला Europe!

Putin Admiral Gorshkov Warship

Putin Admiral Gorshkov Warship: नये साल की शुरुआत होने वाली है और ऐसे में दुनिया की निगार रूस पर है। नये साल 2023 से दुनिया शांति चाहती है लेकिन, अभी ये ममकीन नहीं लग रहा है। इधर कोरोना दुनिया में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है तो उधर रूस अपनी नई चाल चलता नजर आ रहा है जिससे पूरे पश्चिमी देशों में जबरदस्त हंगामा मच गया है। दरअसल, रूस का परमाणु मिसाइलों से लैस अपना युद्धपोत ब्रिटेन (Putin Admiral Gorshkov Warship) के करीब से गुजरने वाला है। जिसे लेकर हंगामा शुरू हो गया है। इस युद्धपोत पर लगीं मिसाइलें 11000 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से उड़ान भर सकती हैं। एडमिरल गोर्शकोव (Putin Admiral Gorshkov Warship) अगले साल की शुरुआत में पश्चिमी देशों को ताकत दिखाने के लिए एक रूसी नौसैनिक टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में अब पश्चिमी देशों को डर सताने लगा है।

साल 2023 के शुरू होते ही रूस दिखाएगा अपनी असली ताकत
रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला बोला है तब से ही पश्चिमी देशों के साथ तनाव चरम पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, यूक्रेन को अमेरिका और ब्रिटेन बड़े पैमाने पर सैन्य सहायता दे रहे हैं और इसी से रूस चिढ़ा हुआ है। रूस का युद्धपोत मैक 9 हाइपरसोनिक जिरकॉन परमामु मिसाइलों से लैस होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्रालय के एक करीबी शूत्र ने TASS सरकार न्यूज एजेंसी को बताया है कि, एडमिरल गोर्शकोव जनवरी 2023 में समुद्र में अपनी कॉम्बैट ड्यूटी शुरू कर सकता है। यह Tsirkon या जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों के साथ भूमध्य सागर में अपने युद्ध कार्यों का प्रदर्शन करेगा।

Unstoppable है रूस का हथियार
इस साल की शुरुआत में ही जिरकॉन को एडमिरल गोर्शकोव से बैरेंट्स सागर में फायर किया गया था।
इसने वाइट सागर में 1005 किमी की दूरी पर एक टारगेट को हिट किया था।
क्रेमलिन ने इस हथियार को ‘unstoppable’ बताया था जो परमाणु हथियार दागने में सक्षम है।
क्रोनस्टैड मरीन प्लांट पर रखरखाव के लिए यह जहाज आर्कटिक बंदरगाह सेवरोमोर्स्क पर पहुंच गया है
भूमध्य सागर में ‘वॉर गेम’ के नए मिशन के लिए गोर्शकोव संभवतः सेवरोमोर्स्क से ब्रिटेन के करीब से होकर गुजर सकता है
जिरकॉन को रूसी फ्रिगेट और बाद में पनडुब्बियों पर तैनात किया जाएगा।

दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल है रूस की
रूस ने फिलहाल सटीक रूट या समय का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले दावा कर चुके हैं कि, इन मिसाइलों का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। रूस की ओर से चेतावनी दी गई है कि, ये फ्रिगेट बहुत जल्द दुनिया के महासागरों में सतह के जहाजों का सबसे खतरनाक दुश्मन बन जाएगा। साथ ही कहा जा रहा है कि, वॉर गेम के दौरान जिरकॉन मिसाइलों का परीक्षण किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Russia ने दिखाई अपनी ताकत, चीन नेवी संग युद्धाभ्यास में महाविनाशक प्रशांत बेड़ा शामिल