Hindi News

indianarrative

दुनिया पर मंडरा रहा विश्व युद्ध का खतरा! दो देशों के जंग के बीच कूद रहा अमेरिका, रुस को दी चेतावनी

courtesy google

यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हालात जंग का रूप ले चुके है। इस बीच, अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला किया तो इसका अंजाम भयानक होगा। अमेरिका ने साफ शब्दों में कहा है कि हमले की स्थिति में उसके पास कार्रवाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। यानी ये माना जा सकता है कि अगर रूस और यूक्रेन में युद्ध होता है और अमेरिका उसमें दखल देगा। मतलब दो देशों की लड़ाई विश्व युद्ध में तब्दील हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli की कप्तानी पर होगा फैसला, पिछले दो दशकों से नहीं जड़ा एक भी शतक, देखें क्या होगा अब? 

अमेरिका ने कहा- 'अगर रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हुई तो जो बाइडेन प्रशासन इसमें दखल देगा। रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिससे पड़ोसी देश पर हमला कर सकें। इसलिए हम उन इलाकों में पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं।' बता दें कि यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगी रूस पर यूक्रेन के अलगाववादियों को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप लगते रहे हैं। यूक्रेन का कहना है कि इन्हीं अलगाववादी समूहों ने 2014 में रूस को क्रीमिया पर कब्जा करने में मदद की थी। हालांकि, रूस हमेशा से इन आरोपों को खारिज करता चला आ रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत के लिए रूस-पाकिस्तान की दोस्ती बन सकती है बड़ा खतरा, बड़े दांव की तैयारी में इमरान खान

यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने सीमा पर 94 हजार से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया है और जनवरी के अंत तक सैनिकों की संख्या में और भी वृद्धि की आशंका है। इस पर व्हाइट हाउस की ओर से रूस के खिलाफ कार्रवाई का बयान दिया गया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा- 'सीमा के पास और क्रीमिया में रूसी सैनिकों की संख्या 94,300 होने का अनुमान है। हमारी खुफिया एजेंसियों के विश्लेषण से पता चला है कि रूस बड़े पैमाने पर सैनिकों को तैनात कर सकता है. अगले साल तक स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है।'