Hindi News

indianarrative

Putin की चेतावनी के बाद US ने दिया Ukraine को 440 वोल्ट का झटका, कहा- तुम्हारी जंग के तुम खुद ही लड़ो, मैं क्यों…

America ने दिया Ukraine को बड़ा झटका

यूक्रेन की मदद के लिए पश्चिमी देश सिर्फ बातें कर रहे हैं लेकिन सामने कोई नहीं खड़ा है और रूस पर एक के बाद एक कड़े प्रतिबंध लगाकर उसे पीछे ले जाना चाहते हैं। यूक्रेन को यह बात पहले ही समझ जानी चाहिए थी कि उसके लिए हमेशा रूस खड़ा रहेगा ना कि पश्चिमी देश। लेकिन, अब बहुत देर हो चुकी है और रूस मानने वाला नहीं है। इस बीच जेलेंस्की को यह तो अच्छे समझ आ गया है कि नाटो और अमेरिका उनकी कोई मदद नहीं करने वाले। जिसके बाद उन्होंने नाटो की समस्यता लेने से मना कर दिया है। लेकिन, अब तो अमेरिका ने सीधे ही मना कर दिया है कि, यह उसकी खुद की जगंह है वो अपने से ही लड़े वो बीच में नहीं आएंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने गुरुवार को कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अमेरिका का यूक्रेन में सैनिकों को भेजने का कोई इरादा नहीं है। हमारा आकलन इस पर आधारित है कि विश्व युद्ध को कैसे रोका जाए। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन पर आक्रमण और एक मैटरनिटी अस्पताल समेत नागरिकों पर बमबारी को लेकर रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध जांच की मांग की।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के पूर्वी पक्ष के सहयोगियों के समर्थन के लिए वारसॉ में मौजूद हैरिस ने बुधवार को मैटरनिटी अस्पताल में बमबारी और खून से लथपथ गर्भवती महिलाओं के दृश्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, निश्चित रूस से जांच होनी चाहिए और हम सभी को इसे देखना चाहि। हैरिस के बगल में खड़े पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने कहा कि हमें ये स्पष्ट है कि यूक्रेन में रूसी युद्ध अपराध कर रहे हैं।

इधर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी दी है कि, अगर पश्चिमी देश रूस की परेशानी बढ़ाते रहे तो खाद की वैश्विद कीमतों में और इजाफा हो सकता है। पुतिन ने कहा कि, रूस और बेलारूस विश्व बाजारों में खनिज उर्वरकों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक हैं। अगर पश्चिमी देश समस्या पैदा करना जारी रखते हैं तो पहले से ही बढ़ी हुई खाद की कीमतों में और वृद्धि होगी। रूस सालाना 50 मिलियन टन उर्वरक का उत्पादन करता है जो दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग 13 प्रतिशत है।