Hindi News

indianarrative

खान ने Shehbaz Sharif को बताया अपराधी! सरकार विरोधी अभियान को बताया जिहाद- अब किसी भी वक्त हो सकती है…

इमरान खान ने सरकार विरोधी अभियान को बताया जिहाद

पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल किए गए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त बौखलाए हुए हैं। वो इस वक्त लगातार सत्ता में वापसी के लिए नई सरकार पर जमकर बरस रहे हैं। साथ ही अमेरिका, भारत के अलावा पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ भी जमकर जहर उगल रहे हैं। इमरान खान अब जो कर रहे हैं वो अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। क्योंकि, उन्होंने जितनी भी रैलियां की उसमें जनता को भड़काने की कोशिश की। साथ ही देश में गृहयुद्ध का भी माहौल पैदा कर रहे हैं। जिसके बाद पीएम शाहबाज शरीफ ने साफ चेतावनी देते हुए कहा था कि, अगर इमरान खान नहीं माने तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल में डाल देंगे। इसके साथ ही अब इमरान खान सरकार विरोधी अभियान को जिहाद बता रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तानी संसद में अपराधी बैठे हैं तो कैसे देश का विकास होगा।

इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने नई सरकार के खिलाफ जो अभियान शुरू किया है, वह जिहाद है। साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को झूठे परिवार वाला शख्स कहा है। इस्लामाबाद की रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि यह सरकार उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। इमरान ने चेतावनी दी कि उनके खिलाफ अपनाई जाने वाली सभी योजनाओं का उलटा असर होगा। उन्होंने कहा कि संसद में अपराधी बैठे हैं। पाकिस्तान कैसे प्रगति करेगा, अगर भ्रष्ट लोग देश चलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगे दावा किया कि जब मौजूदा सरकार सत्ता में आई तो भारत ने इसका जश्न मनाया। इमरान ने कहा, विदेश में मेरी संपत्ति नहीं है, मैं पाकिस्तान में ही रहूंगा। मैं ऐसा कुछ नहीं चाहूंगा, जो मेरे देश को बर्बाद करे।

इमरान खान ने अपने कार्यकाल को लेकर कहा कि तब विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी पैसा भेजते थे और अगर वो ऐसा नहीं करते, तो देश दिवालिया हो गया होता। उन्होंने कहा, विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों ने अपना पैसा पाकिस्तान भेजा और यहां के भ्रष्ट नेता विदेशों से घूस लेते हैं। मुझे बताएं, किस देश का प्रधानमंत्री लंदन के सबसे महंगे इलाके में रहता है। खान ने कहा कि, जब वो सत्ता में थे तब विदेशी कर्ज ऐतिहासिक स्तर पर बेहद ऊंचा 20 बिलियन डॉलर था लेकिन, फिर वह सबसे ज्यादा डॉलर लाए और निर्यात को बढ़ाया।