Hindi News

indianarrative

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी साक्षी ने खुद शेयर की पोस्ट

महेंद्र सिंह धोनी के घर आया नन्हा मेहमान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से भले ही संन्यास ले चुके हैं। मगर, वो अब भी खेल से जुड़ी अपनी गतिविधियों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। टीम के सबसे सफल कप्तान धोनी इस बार अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि व्यक्तिगत गतिविधियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, क्रिकेट फैंस के बीच माही नाम से प्रसिद्ध धोनी के घर एक नया मेहमान आया है। तो आइए हम आपको माही के घर आए नए मेहमान से मिलवाते हैं।

MS Dhoni के घर आया नया मेहमान

साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच साक्षी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घर आए नए मेहमान का वीडियो शेयर किया है। माही के घर आया ये नया अतिथि कोई और नहीं बल्कि एक घोड़ा है, जिसका नाम चेतक है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘चेतक हमारे घर में आपका स्वागत है.’उन्होंने आगे लिखा, ‘आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं। आपका अपने परिवार में हम स्वागत करते हैं। इस नए मेहमान के आने माही का परिवार काफी खुश है। न केवल साक्षी बल्कि एमएस धोनी ने भी इस मेहमान का अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

धोनी का क्रिकेट करियर

बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान साक्षी से शादी रचाई थी, उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसा देखने को मिला है कि धोनी अपने बेटी जीवा के साथ खेलते नज़र आते हैं। वहीं, अगर धोनी (MS Dhoni) के वनडे करियर की बात करें तो धोनी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) में कुल 350 मैच खेले हैं। इनमें से वह सिर्फ 297 इनिंग में बल्लेबाजी कर पाए हैं। 297 इनिंग में 50.6 के औसत से उनके नाम 10773 रन हैं, इसके साथ ही उनके नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं।